कांग्रेस के 3 प्रत्याशी घोषित, क्या दलबदलने वाले नेताओं को टक्कर दे सकेंगे ये चेहरे ?

Tuesday, Oct 06, 2020-07:03 PM (IST)

भोपाल(इजहार हसन खान): कांग्रेस ने विधानसभा उपचुनाव के लिए तीसरी सूची जारी कर दी है। इसमें बची हुई 3 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। जारी सूची में मुरैना से राकेश मावई, मेहगांव से हेमंत कटारे, मलहरा से राम सिया भारती का नाम घोषित किया है। वही बदनावर विधानसभा में अभिषेक सिंह टींकू को बदलकर कमल पटेल को मैदान में उतारा गया है। 
PunjabKesari
बता दें कि, कांग्रेस ने धार जिले की बदनावर विधानसभा से अपना उम्मीदवार बदल दिया है। पहले अभिषेक सिंह टींकू को  बदनावर से उम्मीदवार घोषित किया था। लेकिन टींकू की बजाय बदनावर से कमल सिंह पटेल को अपना उम्मीदवार घोषित किया। इससे पहले पहली और दूसरी सूची में 24 उम्मीदवार मैदान में उतारे थे। अब कुल मिलाकर 27 उम्मीदार घोषित कर गिए गए हैं। हालांकि एक सीट राजगढ़ की ब्यावरा सीट पर प्रत्याशी का नाम घोषित नहीं किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Related News