भारत को भारत ही रहने दीजिए बांग्लादेश मत बनाइए, पथराव की घटना को लेकर पं.धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान

Saturday, Aug 24, 2024-12:43 PM (IST)

छतरपुर (राजेश चौरसिया) : छतरपुर में हुई घटना पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की प्रतिक्रिया भी शुक्रवार को सामने आई। उन्होंने कहा कि भारत को भारत ही रहने दीजिये इसे बांग्लादेश मत बनाइये। भारत राम का राष्ट्र है शांति का राष्ट्र है। पत्थरबाजी करने वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन कार्यवाही कर रहा है और कठोर कार्रवाई होना चाहिए। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि निश्चित रूप से यह एक निंदनीय घटना है। कानून के रखवाले हमारी रक्षा के लिए होते हैं और अगर हम ही उन्हें असुरक्षित करने का कार्य करेंगे तो यह समाज की अशिक्षा को दर्शाता है क्योंकि जो अशिक्षित होता है वह विवाद करता है और जो शिक्षित होता है वह संवाद करता है।

PunjabKesari

उन्होंने आगे कहा कि हम सबके पूर्वजों ने भारत के संविधान को स्वीकार किया है, इसलिए संविधान के कानून का पालन करना और उसकी रक्षा करना भी हम सबकी ही जिम्मेदारी है। उन्होंने शांति भंग करने वालों से अपील करते हुए कहा कि कृपया भारत को श्रीलंका और बांग्लादेश न बनाएं, शांतिप्रिय देश भारत ही रहने दें। इसके साथ ही पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई की पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सराहना की।

PunjabKesari

बता दें कि बीते दिनों सिटी कोतवाली थाने पर विशेष समाज के लोगों ने पथराव किया था और इस घटना में पुलिसकर्मी और अधिकारी भी घायल हुए हैं। जहां छतरपुर की यह घटना पूरे प्रदेश और देश में चर्चा का विषय बनी हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News