लोकसभा चुनाव: MP की 11 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान, सिंधिया और शिवराज को भी मैदान में उतारा

3/2/2024 8:39:55 PM

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें मध्य प्रदेश के 29 में से 24 और छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। मध्य प्रदेश की 5 सीटों पर फिलहाल प्रत्याशी घोषित तय नहीं किए गए हैं। केंद्रीय उड्ड्यन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रत्याशी घोषित किया गया है। वहीं भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का टिकट कटा है। उनकी जगह आलोक शर्मा को मैदान में उतारा गया है।

मध्य प्रदेश पर इन सीटों पर इस उम्मीदवार को मिला टिकट

मुरैना - शिवमंगल सिंह तोमर 
भिंड - संध्या राय 
ग्वालियर - भारत सिंह कुशवाह 
गुना - ज्योतिरादित्य सिंधिया 
सागर - लता वानखेड़े 
टीकमगढ़ - वीरेंद्र खटीक 
दमोह - राहुल लोधी 
खजुराहो - वी डी शर्मा 
सतना - गणेश सिंह 
रीवा - जनार्दन मिश्र 
सीधी - डॉ राजेश मिश्रा 
शहडोल - हिमाद्री सिंह 
जबलपुर -  आशीष दुबे 
मंडला - फग्गन सिंह कुलस्ते 
होशंगाबाद - दर्शन सिंह चौधरी 
विदिशा - शिवराज सिंह चौहान 
भोपाल - आलोक शर्मा 
राजगढ़ - रोड़मल नागर 
देवास - महेंद्र सोलंकी 
मंदसौर - सुधीर गुप्ता 
रतलाम - अनीता चौहान 
खरगोन - गजेंद्र पटेल 
खंडवा - ज्ञानेश्वर पाटिल 
बैतूल - दुर्गादास उईके

इन 5 सीटों पर मंथन जारी

भाजपा ने मध्य प्रदेश की 5 सीटों पर फिलहाल प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। इंदौर, उज्जैन, धार, बालाघाट, छिंदवाड़ा सीट को फिलहाल होल्ड पर रखा है। 

शिवराज सिंह चौहान लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान इस बार लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्हें विदिशा से उम्मीदवार बनाया गया है। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News