MP News: देर रात उज्जैन पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव , ठंड में लोगों को बांटे कंबल, कह दी यह बड़ी बात...

1/7/2024 11:19:46 AM

उज्जैन। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव देर रात को उज्जैन पहुंचे यहां पर उन्होंने रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर पहुंचकर लोगों को कंबल बांटे। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मीडिया से चर्चा की और कहा कि पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे मुख्यमंत्री ने रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर बुजुर्गों को कंबल वितरित किए।

 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं दिल्ली से राजनाथ सिंह के साथ देहरादून और हरिद्वार गया था। उसके बाद उज्जैन पहुंचा हूं। हरिद्वार में साधु संतों को सिंहस्थ 2028 के लिए आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नर की सेवा ही नारायण की सेवा है अभी जो लोग फुटपाथ पर सो रहे थे उन्हें उठाना मुनासिब नहीं समझा लेकिन कंबल वितरित करवा दिए गए हैं। आगे से सभी की व्यवस्था रैन बसेरे में हो ऐसा सुनिश्चित किया जाएगा।

Himansh sharma

This news is Content Editor Himansh sharma