मध्य प्रदेश कांग्रेस का बड़ा कारनामा, BJP कार्यकर्ता को बना दिया युवा कांग्रेस का महासचिव

12/22/2020 6:24:18 PM

जबलपुर(विवेक तिवारी): मध्यप्रदेश में हाल ही में संपन्न हुए प्रदेश युवक कांग्रेस के कार्यकारिणी के चुनाव में गजब की धांधली सामने आई है। यूथ कांग्रेस के महासचिव के पद पर एक ऐसे भाजपा कार्यकर्ता को चुन लिया गया है जो कि आठ माह पूर्व ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे चुका है। इतना ही नहीं भाजपा के कार्यकर्ता ने अपना इस्तीफा वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं सहित संगठन के पदाधिकारियों को सौंपा था, इसके बावजूद इस चुनाव में उसे महासचिव के पद पर चुन लिया गया।



दरअसल, हाल ही में युवक कांग्रेस कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न हुए इस चुनाव के दौरान ऑनलाइन वोटिंग की व्यवस्था रखी गई थी और उसमें हर्षित सिंघई को महासचिव पद का प्रत्याशी बनाया गया इस पर हर्षित सिंघई ने कांग्रेस के नेताओं से संपर्क करके उन्हें इस गलती के लिए सूचित भी किया और नाम हटाने का अनुरोध भी किया था लेकिन पार्टी संगठन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।



इधर भाजपा को कांग्रेस पर हमला करने का मौका मिल गया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा है कि इससे साफ जाहिर होता है कि कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र नहीं है। मनमाने ढंग से पार्टी के चुनाव होते हैं और ऐसा ही वे आम चुनाव में करते हैं और लोकतंत्र का मजाक बनाते है।



आपको बता दें कि कांग्रेस के पूर्व नेता हर्षित सिंघई ने आठ माह पूर्व ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था और विधिवत रूप से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने अपना इस्तीफा वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं सहित संगठन के पदाधिकारियों को सौंपा था, इसके बावजूद इस चुनाव में उसे महासचिव के पद पर चुन लिया गया।

meena

This news is meena