बडी सफलता, 21 माओवादी हथियार छोड़ मुख्यधारा में लौटे, सरेंडर करने वालों में 13 महिलाएं

Sunday, Oct 26, 2025-04:21 PM (IST)

कांकेर( लीलाधर निर्मलकर): छतीसगढ़ से एक अच्छी खबर सामने आई है। 21 माओवादी मुख्यधारा में लौटे आए हैं। इन्होंने हथियारो को छोड़कर मुख्य धारा में लौटना ही उचित समझा है। “पूना मार्गम” यानिकि पुनर्वास  के माध्यम से पुनर्जीवन” पहल के तहत एक और  निर्णायक और महत्वपूर्ण कार्य आज बस्तर रेंज के कांकेर ज़िले में सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

21 माओवादी जिनके पास 18 हथियार थे, समाज की मुख्यधारा में शामिल होने के लिए आत्मसमर्पण किया है। ये सभी केशकल डिवीजन (नॉर्थ सब ज़ोनल ब्यूरो) के कुएमारी / किसकोडो एरिया कमेटी से संबंधित हैं, जिनमें डिवीजन कमेटी सेक्रेटरी मुकेश भी शामिल हैं। इन 21 माओवादी कैडरों में 04 डीवीसीएम (डिवीजन वाइस कमेटी मेंबर), 09 एसीएम (एरिया कमेटी मेंबर) और 08 पार्टी सदस्य शामिल हैं, जिन्होंने हिंसा का मार्ग छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का निर्णय लिया है।

आत्मसमर्पण करने वालों में 13 महिला कैडर और 8 पुरुष कैडर हैं, जिन्होंने सशस्त्र और हिंसक विचारधारा से स्वयं को अलग कर शांति और प्रगति के मार्ग को अपनाया है। इन 21 माओवादी कैडरों द्वारा हथियारों भी जमा कराए हैं।  इन 21 कैडरों के समाज में पुनर्वास और पुनर्समावेशन के लिए आवश्यक विधिक प्रक्रिया जारी है। लिहाजा ये एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh sharma

Related News