‘विदेशी मां से पैदा बेटा राष्ट्रभक्त हो ही नहीं सकता’, राहुल गांधी के बयान पर मनोज मुंतशिर की चाणक्य नीति

12/20/2022 4:08:21 PM

भोपाल(विवान तिवारी): राहुल गांधी के चीन पर दिए बयान पर सिंगर मनोज मुंतशिर के बयान से बवाल मच गया। सिंगर ने भोपाल में सोमवार रात रविंद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में खुले मंच से कहा कि विदेशी मां से पैदा बेटा राष्ट्रभक्त हो ही नहीं सकता, प्रॉब्लम DNA का है। मुंतशिरनामा में 'मैं भारत हूं' विषय पर बोलते हुए मनोज ने कहा- भारत दुनिया में ऐसा अकेला देश है, जहां देशभक्ति सिखानी नहीं पड़ती, हम इसे अपने DNA में लेकर पैदा होते हैं। अभी हमने चीन को भगाया।

मनोज मुंतशिर ने चाणक्य का हवाला देते हुए कहा कि विदेशी माता से पैदा हुआ पुत्र राष्ट्रभक्त हो ही नहीं सकता, प्रॉब्लम डीएनए का है। अभी हमने चाइना को भगाया। लेकिन हमें उस वक्त दुख होता है जब निहायत गैर जिम्मेदार इस देश का नेता यह कहता है कि हमारे सैनिक चीनी सैनिकों से पिट रहे हैं। इतनी शर्मनाक भाषा का प्रयोग किया जाता है। कैसे कह सकता है कोई हमारे सैनिक पिट गए? लेकिन मैं क्या दोष दूं? मैंने चाणक्य को पढ़ा है आपने भी पढ़ा होगा। मैं कोट कर रहा हूं चाणक्य को जहां उन्होंने लिखा है कि विदेशी माता से पैदा हुआ पुत्र कभी राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता। साथियों प्रॉब्लम डीएनए का है। कुछ नहीं कर सकते आप और हम इसका।

मनोज मुंतशिर ने कहा कि 'सरदार भगत सिंह की बात मैं आपसे कर रहा था तो मुझे याद आया कि यह जो एक चीज है ना, देश के लिए आकाश भर प्रेम, यह दुनिया में कहीं भी आप चले जाएं यह सब्जेक्ट होता है। देश प्रेम सिखाना पड़ता है बच्चों को कि देखो भैया, तुम्हारे बाप-दादा ने यह किया इस मिट्टी से प्यार करो।

मुंतशिर अपने लिखे गीत 'तेरी मिट्‌टी में मिल जावां...' सॉन्ग की धुन पर मंच पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भारत का मतलब समझाते हुए कहा कि मैं उस भारत से आता हूं, जिसके होंठों पे गंगा और हाथों में तिरंगा है। भारत का अर्थ इंडिया बिल्कुल नहीं है। भारत दो धातुओं को मिलाकर बनता है। 'भा' और 'रत'। भा का मतलब संस्कृत में प्रकाश के लिए होता है। 'रत' का मतलब जुटा हुआ या लगा हुआ। यानी जो प्रकाश की खोज में निरंतर जुटा हुआ है, वही भारत है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News