मायावती ने राहुल को दिया बड़ा झटका, कहा- नहीं होगा BSP-कांग्रेस का गठबंधन

10/3/2018 8:27:51 PM

भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच बसपा से गठबंधन की आस लगाए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, राहुल की आस पर पानी फेरते हुए मायावती ने कांग्रेस के साथ गठबंधन करने से इनकार कर दिया है। इसकी वजह उन्होंने दिग्विजय सिंह को बताया है।

लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर मायावती ने कहा कि दिग्विजय सिंह के रहते वह कभी भी कांग्रेस से गठबंधन नहीं करेगी।

PunjabKesari

दिग्गी को बताया BJP का एजेंट
मायावती ने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी तो हमारे साथ गठबंधन चाहते हैं, लेकिन दिग्विजय सिंह के रहते ऐसा संभव नहीं है, क्योंकि वे भारतीय जनता पार्टी के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं।

PunjabKesari

भाजपा-कांग्रेस पर लगाए आरोप
मायावती ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पीठ में छुरा घोंपना कांग्रेस की पुरानी आदत है। यही नहीं, उन्होंने गोवा में कांग्रेस की सरकार नहीं बनने के लिए दिग्विजय सिंह को जिम्मेदार ठहराया। मायवती ने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस, दोनों पार्टियों की मानसिकता जातिवादी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Prashar

Recommended News

Related News