Punjab Kesari MP ads

शिक्षक के पास निकला कुबेर का खजाना, 2 जेसीबी, 3 ट्रैक्टर, कई गाड़ियां और करोड़ों की संपत्ति

Saturday, Sep 12, 2020-02:24 PM (IST)

रीवा: मध्य प्रदेश में रीवा जिले में ईओडब्लयू की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की। इसमें हाई स्कूल के ग्रेड-3 शिक्षक महेंद्र प्रताप सिंह के घर छापेमारी की गई। शिक्षक की शानो शौकत और शाही जिंदगी देखकर रेड डालने पहुंचे अधिकारियों की आंखे फटी की फटी रह गई। शुक्रवार सुबह हुई छापेमारी की कार्रवाई देर रात चलती रही जिसमें शिक्षक के पास से करीब 5 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मिली।

PunjabKesari

जांच में पता चला है कि शिक्षक आलीशान घर, 3 ट्रैक्टर. 2 जेसीबी मशीन तथा 3 लग्जरी गाड़ियों के साथ साथ एक निजी स्कूल का मालिक है। इसके अलावा तकरीबन 22 स्थानों पर करोड़ों की जमीन भी खरीदी हुई है। बताया जा रहा है कि ईओडब्लयू को काफी समय से शिकायतें मिल रही थी। इसके अलावा उसके खिलाफ शाहपुर थाना में मारपीट के भी कई मामले दर्ज हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Related News