लोग भाजपा को वोट नहीं देते, लेकिन गेंहू लेने पहले आ जाते हैं...BJP को वोट न देने वालों पर मंत्री ने कसा तंज

Friday, Feb 07, 2025-05:27 PM (IST)

सीहोर (धर्मेंद्र राय) : मध्य प्रदेश के राजस्व मंत्री करन सिंह वर्मा अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। उन्होंने एक बार फिर भाजपा को वोट नहीं देने वालों को लेकर विवादित बयान दिया है। गांम धामन्दा ने शहीद की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम के दौरान सभा को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री करन सिंह वर्मा ने भाजपा को वोट नहीं देने वाले लोगों पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि लोग गेंहू लेने तो सबसे पहले आ जाते हैं पर वोट देते समय इनमें पाकिस्तान की माता माई आ जाती है। इनको मालूम होना चाहिए कि हमने अब्दुल कलाम को देश का राष्ट्रपति बनाया था।

करन वर्मा ने कहा कि – लोग भाजपा को वोट नहीं देते, लेकिन गेंहू लेने सबसे पहले आ जाते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वोट देते समय इन्हें न जाने पाकिस्तान की माता आ जाती है। भइया ये देश आपका है।”  

वर्मा ने आगे कहा कि इन लोगों को यह समझना चाहिए कि भाजपा ने ही भारत को पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जैसा महान नेता दिया था। मंत्री वर्मा ने अपने बयान के साथ ही यह भी कहा कि कोई भी वर्ग का व्यक्ति हो, वह हिंदुस्तानी है। हम किसी को छांटते नहीं हैं, हम देश के लिए काम करते हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का पक्ष रखते हुए कहा कि BJP ने ही अब्दुल कलाम को राष्ट्रपति बनाया था। 

शहीद का जीतेंद्र का किया सम्मान

राजस्व मंत्री करन सिंह वर्मा ग्राम धामन्दा ने शहीद नायक जितेंद्र कुमार की प्रतिमा का अनावरण और शहीद स्मारक का लोकार्पण करने पहुंचे थे। जितेंद्र कुमार 8 दिसबंर 2021 को हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हो गए थे। कार्यकम के दौरान राजस्व मंत्री ने शहीद जितेंद्र कुमार के परिजनों का सम्मान भी किया। अपने उद्बोधन में राजस्व मंत्री ने कहा कि सैनिकों के त्याग और बलिदान के कारण ही हम लोग चेन की नींद सोते हैं।

पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान

राजस्व मंत्री करन सिंह वर्मा ने इससे पहले सीहोर में पदस्थ महिला तहसीलदार चंचल जैन को लेकर मंच से विवादस्पद बयान दिया था जिसके चलते तहसीलदार ओर नयाब तहसीलदार हड़ताल पर चले गए थे। हालांकि राजस्व मंत्री में मच से चंचल जैन को जिले से भगाने की बात कही थी पर आज तक चंचल जैन अपने सीहोर में पदस्थ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News