कलेक्टर की ईमानदारी पर विधायक ने उठाए सवाल, बोले- अगर खुद को ईमानदार बताईं, तो खोल दूंगा पोल

Saturday, Oct 04, 2025-01:14 PM (IST)

रीवा: मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने एक बार फिर प्रशासनिक अफसरों को घेरे में लिया है। इस बार निशाने पर हैं रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल और सागर कलेक्टर संदीप जीआर। दोनों की कार्यशैली को लेकर कांग्रेस नेताओं ने खुलकर नाराजगी जताई है।

रीवा जिले के सेमरिया विधायक अभय मिश्रा ने रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल की ईमानदारी पर सवाल खड़े करते हुए कहा ‘अगर वे खुद को ईमानदार बताएं तो मैं उनके सारे पोल खोल दूंगा।’ उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री की नीयत साफ है, लेकिन कलेक्टर उनकी नहीं, बल्कि उप मुख्यमंत्री के इशारों पर काम कर रही हैं। अभय मिश्रा ने आरोप लगाया कि कलेक्टर उनके काम में लगातार अड़चन डालती हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने पत्र लिखकर चेतावनी दी है कि कलेक्टर की कार्यशैली के विरोध में वे कलेक्टर कार्यालय में छह घंटे का उपवास रखकर सत्याग्रह करेंगे। मिश्रा ने कहा ‘रीवा की सरकारी जमीनें लूट ली गईं, बिक गईं, और प्रशासन चुप बैठा रहा।’ वहीं, सागर कलेक्टर संदीप जीआर के दशहरा पर्व पर किए गए ट्वीट को लेकर कांग्रेस नेता भूपेंद्र गुप्ता ने तंज कसा। उन्होंने कहा ‘कलेक्टर ने ट्वीट में लिखा कि सत्य पर असत्य की विजय के पर्व की शुभकामनाएं। अब क्या एमपी की हालत ऐसी हो गई है कि प्रशासन खुद मान रहा है कि यहां सत्य पर असत्य की विजय हो रही है?’

भूपेंद्र गुप्ता ने इसे प्रदेश में व्याप्त अव्यवस्था का प्रतीक बताया और कहा कि भाजपा शासन में प्रशासनिक ईमानदारी सवालों के घेरे में है। गौरतलब है कि सागर कलेक्टर कार्यालय के आधिकारिक ट्वीट में कहा गया था कि ‘यह पर्व सत्य पर असत्य की विजय, धर्म व न्याय की स्थापना तथा सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Related News