Punjab Kesari MP ads

क्रास वोटिंग पर कांग्रेस MLA के विवादित बोल,कहा-जो विधायक गद्दारी करेगा वह अपने बाप का नहीं, वह वर्णशंकर औलाद

Sunday, Jun 07, 2026-01:02 PM (IST)

(डेस्क):मध्यप्रदेश में राज्यसभा की 3 सीटों के लिए बिगुल बज चुका है और भाजपा के साथ ही कांग्रेस भी रणनीति में जुट चुकी है। आए दिन नए –नए दावे दोनों ओर से किए जा रहे हैं। जहां बीजेपी की अपनी 2 सीटों पर जीत तय है वहीं वो कांग्रेस से तीसरी सीट भी छीनने की फिराक में है। कांग्रेस को पार्टी के भीतर क्रास वोटिंग का डर भी सता रहा है।इसी बीच कांग्रेस विधायक ने ऐसा कुछ बोल दिया है जो काफी चर्चा में आ गया है।

कांग्रेस विधायक बहन मीनाक्षी नटराजन को किसी भी हाल में जिताएंगे-बाबू जंडेल

इसी को देखते हुए कल कांग्रेस विधायक दल की भी बैठक भी हुई। लेकिन इस बैठक में कांग्रेस के कुछ विधायक शामिल नहीं हुए। जिसको लेकर कांग्रेस विधायक का एक ऐसा बयान सामने जो काफी विवादित है और सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल श्योपुर विधायक बाबू जंडेल के बिगड़े बोल काफी चर्चा में हैं। कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने क्रास वोटिंग को लेकर पार्टी विधायकों को चेताया है। जंडेल ने विवादित बात बोलते हुए कहा है कि गद्दारी करने वाले विधायक अपने बाप की औलाद नहीं, वह वर्ण शंकर हैं।

बाबू जंडेल के बवाल बोल

विधायक दल की बैठक में विधायक बाबू जंडेल भी कुछ देरी से पहुंचे लेकिन उन्होंने कहा कि 400 किलोमीटर दूर मेरा क्षेत्र है। इसलिए मैं बैठक में पहुंचने में लेट हुआ। बाबू जंडेल  ने कहा बीजेपी को कांग्रेस की चुनौती का सामना करना पड़ेगा, हमारे ग्वालियर-चंबल संभाग के जितने भी विधायक हैं वह पूरी तरह साथ हैं और घबराने की कोई  जरुरत नहीं है।  कांग्रेस विधायक हमारी बहन मीनाक्षी नटराजन को किसी भी हाल में जिताएंगे। इसके बाद बाबू जंडेल ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि जो विधायक गद्दारी करेगा वह अपने बाप का भी नहीं है, वह वर्ण शंकर औलाद है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News