Punjab Kesari MP ads

जबलपुर में बोले PM मोदी- ना दरबारी, ना महाराज, फिर से शिवराज सरकार

Sunday, Nov 25, 2018-07:16 PM (IST)

जबलपुर: विधानसभा चुनाव के चलते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को जबलपुर के दौरे पर हैं इससे पहले उन्होंने विदिशा में जनता को संबोधित किया। जहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होने मंच से जहां कांग्रेस की नाकामियां गिनाई तो वही शिवराज सिंह की उपलब्धियों का भी जमकर बखान किया।

PunjabKesari

प्रधानमंत्री मोदी की खास बातें...

  • बीजेपी ने पाई पाई का हिसाब आपके सामने प्रस्तुत किया है।
  • एक तरफ गैर जिम्मेदार लोगों के वादों का पिटारा है तो एक तरफ हमारा देश के लिए संकल्प है। 
  • एक तरफ कांग्रेस का 55 साल का कुशासन है।
  • तो शिवराज के 15 साल का सुशासन है।  
  • ना दरबारी, ना राजा और ना ही महाराज इस बार फिरसे शिवराज
  • 15 सालों में10 गुना बजट बढ़ा है और 7 % जीडीपी बढ़ी।
  • कांग्रेस लोगों की आंखों में धूल झोंक रही है। उसके पास मुख्यमंत्री के लिए कोई चेहरा नहीं है।

PunjabKesari

  • पीएम मोदी ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई, युवा को कमाई, किसान को सिंचाईं के उद्देश्य से वो काम कर रहे हैं। मोदी ने बिचौलियों के चक्र को तोड़ा है
  • मध्यप्रदेश में 2 करोड़ एलईडी बल्ब लगाए गए हैं।
  • उन्होंने सस्ती रोशनी लोगों को दी है। लेकिन हमारे द्वार सस्ते एलईडी बल्ब लोगों को मुहैया कराए जा हे हैं ताकि लोगों को फायदा मिले और उनकी बचत हो। 
  • हमने जनऔषधी केन्द्र खोले। इसमें कम खर्च में आपको दवाई मिलेंगी। 
  • किसानों को कर्ज रिमोट कंट्रोल की सरकार के कारण हुआ है।
  • किसानों को कर्ज से बचाना हमारा काम है।
  • 55 साल में यहां 2900 मेगावाट बिजली बनती थी। 15 साल में शिवराज की सरकार में 18000 मेगावाट बिजली बनाई। 
  • कांग्रेस की सरकार वादों की सरकार है। 
  • पीएम मोदी ने बिजली उत्पादन को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होेने कहा कि बीजेपी के कार्यकाल में बिजली उत्पादन काफी बढ़ा है। 
  • पीएम मोदी ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 12 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट मैंने ढूंढे हैं जो केवल शिलान्यास भर कर छोड़ दिए गए हैं।
  • पीएम मोदी ने अपनेे भाषण के अंत में भारत माता की जय के नारे लगाए। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Related News