मोदी काका का गांव के डीएम लॉकडाउन में फंसे, शासन-प्रशासन से लगा रहे गुहार

4/23/2020 6:14:17 PM

छत्तीसगढ़(इजहार हसन खान): देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म 'मोदी काका का गांव' में डीएम की भूमिका निभाने वाले कलाकार चंद्रमणी मिश्रा लॉकडाउन के चलते पिछले 30 दिन से बिलासपुर में फंसे हुए हैं। चंद्रमणी मुंबई से बिहार के मधुबनी जिला स्थित पैतृक गांव सुक्की जाने के लिए निकले थे। उनकी मां बीमार है घर पहुंंचाने के लिए उन्होंने छत्तीसगढ़, बिहार व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के साथ ही मुंबई के सिने व टेलीविजन कलाकार संघ से मदद की गुहार लगाई है। बिहार के रहने वाले चंद्रमणी मिश्रा 20 मार्च को मुंबई से अपने गृहग्राम जाने के लिए निकले थे। इस बीच दो दिन तक नागपुर में रहे, जनता कर्फ्यू व लॉकडाउन के चलते उन्हें नागपुर में बिहार के लिए कोई ट्रेन नहीं मिल पाई।

लिहाजा, वे एर्नाकुलम एक्सप्रेस से बिलासपुर तक आ गए, उन्हें उम्मीद थी कि बिलासपुर से बिहार जाने के लिए कोई साधन मिल जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अब वो स्टेशन से लगे पुराना बस स्टैंड के पास स्थित अशोका होटल में रह रहे हैं। चंद्रमणी को उम्मीद थी कि 14 अप्रैल को लॉकडाउन खत्म होने बाद अपनी मां से मिलने गांव जा सकते हैं, लेकिन अब लॉकडाउन तीन मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है, इससे वे परेशान हो गए। इस मुसिबत से छुटकारा पाने के लिए उन्होंने छत्तीसगढ़, बिहार व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से घर भेजने के लिए मदद करने का आग्रह किया है। चंदमणी ने मुंबई के सिने व टेलीविजन कलाकार संघ से भी मदद मांगी है। हर जगह से उन्हें आश्वासन तो मिला लेकिन घर भेजने की व्यवस्था नहीं हो पाई है। मां की तबीयत बहुत खराब है, इसलिए जल्द से जल्द मां से मिलने के लिए है बेताब है।



चंद्रमणी ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी व्यथा सुनाई है। इसमें लॉकडाउन में फंसे होने के कारण अपनी मां से नहीं मिल पाने का जिक्र किया है, उनकी मां की तबीयत खराब है। छोटा भाई दिल्ली पढ़ाई करता है। वह भी लॉक डाउन के कारण दिल्ली में फंसा हुआ है। मां बुजुर्ग है  इस लिए गांव जाना बहुत जरूरी है।  अभिनेता चंद्रमणी मिश्रा ने बताया कि घर से कुछ रुपये लेकर मैं मुंबई गया, वहां काफी परेशानी हुई आटो में सोता था दुकान में काम भी किया लेकिन मेरा सपना था कि मैं स्टार बनू और बना, 12 साल से टीवी शो में अभिनय कर रहा हूं, इस दौरान तीन सौ शो कर चुका हूं, क्राइम पेट्रोल, सावधान इंडिया, सीआइडी, परिचय, अफसर बिटिया, तुम देना साथ मेरा, परमावतार श्री कृष्णा, पृथ्वी बल्लभ, महादेव जैसे लोकप्रिय टीवी सीरियल में भी काम किया है, मोदी काका का गांव फिल्म में भी उन्होंने डीएम का अभिनय किया है।



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में चंद्रमणी का कहना है कि संकट की घड़ी में मोदी जी ने तुरंत फैसला लिया, देश की भलाई के लिए लिया गया फैसला उचित है,, चंद्रमणी का ये भी कहना है सभी लोग घर मे रहे सुरक्षित रहे लॉक डाउन का पालन करे।

meena

This news is Edited By meena