मप्र में 48 घंटे में होगी मानसून की एंट्री

6/9/2018 4:35:02 PM

भोपाल: मध्यप्रदेश के कई जिलों में प्री-मानसून बारिश ने दस्तक दे दी है। इस प्री-मानसून बारिश ने प्रदेशवासियों को गर्मी से काफी राहत दिलाई है। बीते शुक्रवार यानि कल से ही हवा की रफ्तार काफी तेज हुई। शाम 5 बजे के बाद यह रफ्तार 80 किमी प्रति घंटे हो गई। इससे 8 बड़े पेड़ धराशायी हो गए। बिजली के तार टूटे और कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। वहीं आज सुबह से राजधानी भोपाल में मौसम खुशनुमा बना हुआ था, लेकिन उमस ने लोगों को बैचेन कर रखा था। दोपहर आते-आते झमाझम बारिश होने से लोगों को उमस से भी राहत मिली है।

आज भोपाल समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।  मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में मौसम का रुख कुछ इसी तरह का रहेगा। 48  घंटे के अंदर मध्यप्रदेश में मानसून दस्तक देगा, लेकिन राजधानी में आते आते तीन से चार दिन लग जाएंगें।  हालांकि यह खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, बुरहानपुर, खंडवा, बैतूल, सिवनी, छिंदवाड़ा तरफ से पहुंच सकता है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के 24 घंटे में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उड़ीसा से और आगे बढ़ने की पूरी संभावना है। अगले 48 से 72 घंटे के दौरान मानसून दक्षिण गुजरात,दक्षिण मप्र,छत्तीसगढ़ के शेष हिस्से को छू सकता है। 

suman

This news is suman