6 बच्चों की मां प्रेमी के साथ भागी, मिलने वाला था पति की मौत का 15 लाख का मुआवजा

4/15/2022 4:12:59 PM

विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर 6 बच्चों की मां को एक युवक से प्यार हो गया। यह प्यार ममता पर भारी पड़ता दिखा और महिला बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी संग भाग गई। खास बात यह कि कुछ ही दिन में महिला को पति की मौत का 15 लाख का मुआवजा मिलने वाला है। परिजनों ने महिला का खाता फ्रीज करने की मांग की है।

मामला विदिशा जिले के शमशाबाद के गांव बाढ़ेर का है। जहां 30 वर्षीय महिला को पड़ोस में रहने वाले युवक से प्यार हो गया और वह अपने 6 बच्चों को रोता बिलखता छोड़कर भाई गई। महिला की पांच लड़कियां और एक लड़का है। महिला के पति की मौत हो चुकी है और वह अपने बच्चों के साथ अकेले रह रही थी। अब मां के जाने के बाद बच्चों के पालन पोषण की समस्या खड़ो हो गई है। महिला की ननद ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बताया जा रहा है कि महिला के पति की पानी की टंकी में गिरने से मौत हुई थी। जिसका 15 लाख मुआवजा मिलने वाला है। ऐसे में ननद ने भाभी के बैंक खाते फ्रीज कराने की मांग की है। ननद का कहना है कि भाभी अपने 6 बच्चों को छोड़कर पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ भाग गई है। इसलिए मुआवजे के रुपये भी उसे नहीं मिलने चाहिए।

meena

This news is Content Writer meena