MP विधानसभा सत्र आज से शुरू, महंगाई के विरोध में साइकिल रैली से घेराव करने पहुंचे कांग्रेसी

2/22/2021 12:41:00 PM

भोपाल(इजहार हसन खान): मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। यह सत्र 22 फरवरी से लेकर 26 मार्च  तक चलेगा। 33 दिवसीय इस सत्र में सदन की कुल 23 बैठकें होंगी। सत्र के दौरान 2 मार्च को बजट पेश किया जाएगा। वहीं कांग्रेस विधायक आज बढ़ती पेट्रोल डीजल की कीमतों के विरोध में साइकिल चलाकर विधानसभा का घेराव करने पहुंचे हैं।

शिवराज सरकार बनने के बाद यह पहला मौका होगा, जब विधानसभा का सत्र पूर्ण रूप से आयोजित किया गया है। विधानसभा सत्र की शुरुआत राज्यपाल आनंदी पटेल के अभिभाषण से हुई। वहीं इस सत्र के दौरान विधानसभा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ। इसमें गिरीश गौतम को विधानसभा का अध्यक्ष बनाए गए। हालांकि उपाध्यक्ष का पद बीजेपी ने अपने पास रखा।



सत्र के दौरान आगामी वित्तीय वर्ष 2021-2022 का बजट भी पेश होगा और शासकीय-अशासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे। वहीं 2 मार्च को वित्तीय वर्ष 2021-22 का बजट पेश किया जाएगा।

meena

This news is Content Writer meena