MP By-election: BJP के 4 प्रत्याशियों ने मारी बाजी, सुमावली से कांग्रेस प्रत्याशी की जीत

11/10/2020 3:48:51 PM

भोपाल: मध्यप्रदेश में सभी 28 सीटों के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। अब तक भाजपा के चार प्रत्याशी नारायण पटेल, हरदीप सिंह डंग, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव और गुना के बमौरी से भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सिसोदिया जीत चुके हैं। वहीं सुमावली से कांग्रेस प्रत्याशी की जीत तय लग रही है। अब तक आई रिपोर्ट में 28 सीटों में से 20 पर भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। वहीं 8 पर कांग्रेस तो 1 सीटों पर बसपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। सांवेर में भी भाजपा उम्मीदवार तुलसी सिलावट की जीत तय लग रही है।

यहां देखें... MP को शिवराज पसंद है ! उपचुनाव में नहीं चला कमलनाथ का जादू, 19 सीटों पर बीजेपी की बढ़त



यह भी देखें... इंदौर में तुलसी सिलावट के समर्थकों ने शुरू किया जश्न 

Live Updates...  

  • गुना के बमोरी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी महेंद्र सिंह सिसोदिया लगभग 52000 मतों से जीत उन्होंने कांग्रेस के कन्हैयालाल अग्रवाल को हराया
  • मुरैना में नहीं दिख रहा तोमर-सिंधिया का जादू, पांच में से चार सीटों पर कांग्रेस आगे।
  • 9 वें राउंड की गिनती के बाद आगर मालवा से मनोज ऊंटवाल 714 वोट से आग।
  • मांधाता में 11 वें राउंड की गिनती के बाद 12 हजार वोटों से बीजेपी के नारायण पटेल आगे।
  • सातवें राउंड के बाद ब्यावरा से कांग्रेस प्रत्याशी 9 हजार वोटों से आगे।
  • बदनावर भाजपा प्रत्याशी राजवर्धन सिंह दत्तीगांव 13214 वोट से आगे।
  • खंडवा से कांग्रेस उम्मीदवार 336 वोटों से आगे।
  • तीसरे राउंड में बीजेपी के तुलसी सिलावट 7026 वोटों से आगे।
  • शिवपुरी और मुरैना से बसपा उम्मीदवार आगे।
  • अनूपपुर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह आगे।
  • अशोकनगर से बीजेपी प्रत्याशी जजपाल सिंह जज्जी करीब 9 सौ वोटों से आगे।
  • बदनावर से राजवर्धन दत्तीगांव 17 सौ वोटों से आगे।
  • बामोरी से बीजेपी के महेंद्र सिसोदिया 7 सौ वोटों से आगे।
  • ब्यावरा से भाजपा के नारायण सिंह पवार एक हजार वोटों से आगे।
  • हाटपिप्लया में कांग्रेस उम्मीदवार राजवीर सिंह करीब 12 सौ वोटों से आगे।
  • बड़ा मलहरा से बीजेपी के प्रद्युमन सिंह लोधी 1100 वोटों से आगे।
  • मुंगावली से भाजपा प्रत्याशी बृजेंद्र यादव करीब 5500 वोटों से आगे।
  • नेपानगर से सुमित्रा कास्डेकर 7 सौ वोटों से आगे
  • सांवेर से तुलसी सिलावट 2400 वोटों से आगे
  • सुमावली से कांग्रेस प्रत्याशी अजब सिंह कुशवाहा 9 सौ वोटों से आगे।
  • सुरखी से भाजपा उम्मीदवार गोविंद सिंह राजपूत 3000 वोटों से आगे।
  • भांडेर विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी 1165 वोटों से आगे।
  • सुवासरा में दूसरे राउंड में भाजपा के हरदीप सिंह डंग 2500 मतों से आगे ।
  • बदनावर से राजवर्धन दत्तीगांव करीब 1600 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • ग्वालियर बीजेपी प्रत्याशी प्रधूमन सिंह 1200 वोटों से आगे।
  • ग्वालियर पूर्व से बीजेपी के मुन्नालाल गोयल 500 वोटों से आगे।
  • नेपानगर से बीजेपी प्रत्याशी सुमित्रा कास्डेकर आगे।
  • छतरपुर की मलहरा विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी प्रद्युमन सिंह 905 वोटों से आगे। 
  • सुवासरा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी हरदीप सिंह डंग आगे चल रहे हैं।
  • आगर मालवा की आगर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी विपिन वानखेडे़ आगे चल रहे हैं।
  • सागर की सुरखी विधानसभा से गोविंद सिंह राजपूत 3 हजार वोटों से आगे।
  • देवास की हाटपिपल्या विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राजवीर सिंह बघेल 1100 वोटों से आगे।
  • सांवेर में भाजपा उम्मीदवार तुलसीराम सिलावट 3 हजार वोटों से आगे।
  • ब्यावरा विधानसभा से बीजेपी उम्मीदवार नारायण पवार करीब 1000 वोटों से आगे।
  • सुवासरा विधानसभा में मतगणना हुई शुरु, 8 बजे पोस्टल बेलेट के साथ शुरु हुई गणना।
  • देवास में अभी तक मतगणना शुरू नहीं हुई है।
  • 28 जिला मुख्यालयों पर चल रही है पोस्टल बैलेट की गिनती, कुछ ही देर में EVM की काउंटिंग शुरू होगी।
  • वोटों की गिनती शुरू, कुछ ही देर में आएगा पहला रुझान।


इन सिंधिया समर्थकों का भविष्य दांव पर 

सीट

कांग्रेस

भाजपा

अनूपपुर

विश्वनाथ सिंह

बिसाहूलाल सिंह

सांची

मदनलाल चौधरी

प्रभुराम चौधरी

बमोरी

कन्हैया लाल अग्रवाल

महेन्द्र सिंह सिसोदिया

करैरा

प्रागीलाल जाटव

जसमंत जाटव

डबरा

सुरेश राजे

इमरती देवी

मुंगावली

कन्हैया राम लोधी

बृजेंद्र सिंह यादव

सुरखी

पारुल साहू

गोविंद सिंह राजपूत

मेहगांव

हेमंत कटारे

ओपीएस भदौरिया

अशोकनगर

आशा दोहरे

जजपाल सिंह जज्जी

आगर मालवा

विपिन वानखेड़े

मनोज ऊंटवाल

सांवेर

प्रेमचंद्र गुड्‌डू

तुलसीराम सिलावट

मलहरा

रामसिया त्रिपाठी

प्रद्युम्न सिंह लोधी

ग्वालियर पूर्व

सतीश सिकरवार

मुन्नालाल गोयल

पोहरी

हरिबल्लभ शुक्ला

सुरेश धाकड़

दिमनी

रविंद्र सिंह तोमर

गिर्राज दंडोतिया

भांडेर

फूल सिंह बरैया

रक्षा संतराम सिरौनिया

अंबाह

सत्यप्रकाश सिकरवार

कमलेश जाटव

गोहद

मेवाराम जाटव

रणवीर जाटव

नेपानगर

रामसिंह पटेल

सुमित्रा कास्डेकर

हाटपिपल्या

राजवीर सिंह बघेल

मनोज चौधरी

मांधाता

उत्तम राज सिंह

नारायण पटेल

बदनावर

कमल पटेल

राजवर्धन सिंह दत्तीगांव

सुवासरा

राकेश पाटीदार

हरदीप सिंह डंग

मुरैना

राकेश मवई

रघुराज सिंह कंषाना

ग्वालियर

सुनील शर्मा

प्रद्युम्न सिंह तोमर

जौरा

पंकज उपाध्याय

सूबेदार सिंह सिकरवार

सुमावली

अजब कुशवाहा

ऐंदल सिंह कंषाना

ब्यावरा

रामचंद्र दांगी

नारायण पवार

Vikas Tiwari

This news is Vikas Tiwari