कांग्रेस क्यों जलाने लगी अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार के पुतले?

4/9/2022 5:35:41 PM

भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस ने भोपाल में फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार के पुतला दहन किया है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि ये दोनों अभिनेता डीजल-पेट्रोल की कीमतें बढ़ने और महंगाई पर चुप्पी साधे हुए हैं। इसलिए इनके पुतले जलाए गए हैं। इसके बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। मध्य प्रदेश भाजपा ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और कहा है कि पार्टी हताशा और निराशा में ऐसे काम कर रही है।

PunjabKesari

कांग्रेस नेता पीसी शर्मा का कहना है कि ‘‘जब केन्द्र में गठबंधन (संप्रग) की सरकार थी, तब वर्ष 2012 में ये दोनों अभिनेता ईंधन की कीमतों में वृद्धि और महंगाई के खिलाफ यह लिखकर ट्वीट करते थे कि वाहनों को खरीदा जा सकता है, लेकिन पेट्रोल-डीजल खरीदने के लिए किसी को कर्जा लेने की आवश्यकता होगी।’’

PunjabKesari

पीसी शर्मा ने आगे कहा कि उस समय एक एलपीजी सिलेंडर की कीमत केवल 300-400 रुपये थी, जबकि पेट्रोल और डीजल मात्र 60 रुपये प्रति लीटर के आसपास था।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के दौरान अब देश में एलपीजी सिलेंडर 1,000 रुपये से अधिक होने और पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमत 100 से 120 रुपये के बीच होने के बावजूद भी ये दोनों अभिनेता चुप हैं। पीसी शर्मा ने आरोप लगाया, ‘‘उन्हें आम आदमी की कोई चिंता नहीं है।’’

भाजपा ने साधा निशाना...
वहीं मध्य प्रदेश चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेसियों के इस कदम को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि अमिताभ बच्चन जब कांग्रेस सांसद हुआ करते थे, तो कांग्रेस को वे अच्छे लगते थे। उन्होंने दावा किया कि अमिताभ ने सोनिया गांधी के नेतृत्व को स्वीकार नहीं किया, इसीलिए कांग्रेस नेताओं के पेट में दर्द हो रहा है। उन्होंने कहा कि अमिताभ बच्चन सुपरस्टार हैं जिन्हें पूरी दुनिया पसंद करती है। उनका पुतला जलाना कांग्रेस की हताशा को दर्शाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News