MP: चुनावी रूझानों को देख कांग्रेस नेता को आया हार्ट अटैक, मौत

5/23/2019 11:41:24 AM

सीहोर: मतगणना स्थल पर सीहोर के जिला कांग्रेस अध्यक्ष रतन सिंह ठाकुर को हार्ट अटैक आया। मतगणना स्थल पर नतीजो को देखकर उनकी अचानक तबियत बिगड़ गई। आनन- फानन उन्हें एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। लेकिन उनकी जान न बच सकी। 

एमपी की सभी 29 लोकसभा सीटों पर मतगणना जारी है।  सबसे रोचक मुकाबला भोपाल संसदीय सीट पर है। यहां पर भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर का मुकाबला पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह से है। नई व्यवस्था के मुताबिक परिणाम देर शाम तक आने का अनुमान है। चुनावी इतिहास में पहली बार प्रदेश में चार चरणों में हुए मतदान में कुल 71.2 फीसदी मतदान हुआ, जो कि 2014 की तुलना में 9.63 फीसदी अधिक था।

 

BJP की जीत देखकर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रतन सिंह ठाकुर को आया हार्ट अटैक

suman

This news is suman