राजीव गांधी ने साकार की थी राम राज्य की कल्पना, जयंती पर मप्र कांग्रेस का विज्ञापन

8/20/2020 5:07:27 PM

भोपाल(प्रतुल पाराशर): देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 76 वीं जयंती के पर कांग्रेस ने स्थानीय अखबारों में विज्ञापन दिया है, जिसमें बताया गया है कि 'राजीव ने साकार की थी राम राज्य की कल्पना'। विज्ञापन में कहा गया कि 1985 में राजीव गांधी की कोशिशों से दूरदर्शन पर रामायण का प्रसार शुरू हुआ। इसी विज्ञापन में लिखा गया है कि 1986 में राजीव गांधी ने राम जन्मभूमि के ताले खुलवाए थे और भक्तों को रामलला के दर्शन का अवसर दिया था। 1989 में राम मंदिर के शिलान्यास की अनुमति भी राजीव गांधी ने दी थी। चेन्नई में अपनी आखिरी प्रेस कांफ्रेंस में राजीव गांधी ने कहा था राम मन्दिर अयोध्या में बनेगा। 



पूर्व सीएम ने दी श्रद्धांजलि
गुरुवार सुबह प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने प्रदेश कांग्रेस पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कमलनाथ ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को एक नई ऊर्जा प्रदान करी। राजीव गांधी कंप्यूटर क्रांति लेकर आए है उन्हें मिस्टर कंप्यूटर भी कहा जाता था। IT के क्षेत्र में भी राजीव जी का योगदान रहा है। राजीव जी ने कई कॉलेज और संस्थान प्रारम्भ किए। राजीव गांधी ने IT की शिक्षा व ज्ञान के लिए प्रावधान बनाया।



रेल टिकट के लिए कंप्यूटर लगाए जा रहे थे तो भारतीय जनता पार्टी ने इसका विरोध किया था। अगर राजीव जी आज हमारे बीच होते तो आज देश का चित्र कुछ और होता। IT के क्षेत्र में भी राजीव जी का योगदान रहा है। राजीव जी ने कई कॉलेज और संस्थान प्रारम्भ किए। राजीव गांधी ने IT की शिक्षा व ज्ञान के लिए प्रावधान बनाया। रेल टिकट के लिए कंप्यूटर लगाए जा रहे थे तो भारतीय जनता पार्टी ने इसका विरोध किया था। अगर राजीव जी आज हमारे बीच होते तो आज देश का चित्र कुछ और होता।

meena

This news is meena