सचिन पायलट को MP कांग्रेस का समर्थन, पूर्व मंत्री ने कांग्रेस कमेटी पर ही उठाए सवाल

6/10/2021 3:33:12 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): राजस्थान में चल रही सियासी उठापटक के बीच पूर्व मंत्री और राजस्थान के प्रभारी रहे सज्जन सिंह वर्मा ने अपनी ही पार्टी की कमेटी पर सवाल खड़े किए हैं। सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि सचिन पायलेट कांग्रेस में रह कर अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। मैं दोष देता हुं उस कमेटी को जिसने आठ महीने के बाद भी कोई फैसला नहीं लिया, जबकि राजस्थान में सचिन पायलट और मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत के बीच समन्यवय बनाने के लिए कमेटी का गठन किया गया था। लेकिन इस कमेटी ने कोई काम नहीं किया है। कमेटी के सदस्यों को अब कोई अहम जिम्मेदारी नहीं दी जानी चाहिए। कांग्रेस नेता अजय माकन के नेतृत्व में इस कमेटी का गठन किया गया था।



इसके अलावा सज्जन वर्मा ने जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने के लेकर निशाना साधते हुए कहा कि जितिन प्रसाद लगातार चुनाव हार रहे थे। भाजपा में जाना डूबते को तिनके का सहारा है। इससे अच्छा जितिन को समाजवादी पार्टी में चले जाना था। क्योंकि उप्र में भाजपा का अस्तित्व  नहीं  बचा है।



वर्मा ने पूर्व पीसीसी अध्यक्ष अजय सिंह राहुल भैया को भी नसीहत दी है, कि बड़ा दिल रखकर सभी को साथ मिलकर चलना चाहिए। हालाकि मामले का पटाक्षेप को चुका है। साथ ही वर्मा ने इस बात का खुलासा किया कि भाजपा के 35 विधायक लामबंद होकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले थे। लेकिन कांग्रेस के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का 2023 के चुनाव तक बने रहना फायदेमंद होगा। क्योंकि कांग्रेस फिर से चुनाव जीतने वाली है।
 

meena

This news is Content Writer meena