MP Eelction: धार में गरजे योगी, बोले- कांग्रेस के पास ना तो नेता है ना ही नेतृत्व क्षमता

11/19/2018 5:12:03 PM

धार: प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर अब कुछ ही दिन बचे हैं। जिसके चलते सभी पार्टियों के स्टार प्रचारक मैदान में उतर चुके हैं। इसी बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धार में एक सभा को संबोधित किया। जहां उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि, मध्य प्रदेश को 15 सालों में बीमारू राज्य से विकसित राज्य बनाने का एवं प्रदेश में 24 घंटे बिजली देने का काम भाजपा की  शिवराज सरकार ने किया है।
 

योगी आदित्यनाथ की बड़ी बातें....

  • विगत 15 वर्षों के दौरान मध्य प्रदेश ने एक लंबी छलांग लगायी है। जिसका परिणाम है कि किसानों की आय को सर्वाधिक बढ़ाने वाला राज्य आज मध्य प्रदेश बना है।
  • योगी ने कहा कि कांग्रेस के पास ना नेता है और ना ही नेतृत्व क्षमता। उसके पास कोई नीति, नेक-नीयत नहीं है। वह तो देश के लिए बोझा बन चुकी है।
  • राहुल गांधी जब मंदिर में दर्शन के वक्त घुटनों पर बैठे तो पुजारी को बोलना पड़ा कि यह मंदिर है मस्जिद नहीं।
  • आज मप्र रोजगार, औद्योगिक विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
  • कांग्रेस राज में जहां ढाई हजार मेगावाॅट बिजली का उत्पादन होता था, प्रदेश 18 हजार मेगावाॅट बिजली का उत्पादन कर रहा है।
  • मप्र आज पावर सरप्लस राज्य बन चुका है। यह मप्र राज्य के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। दो साल में मप्र में 2 लाख करोड़ का पूंजी निवेश हुआ, जो इस बात को साबित करता है कि मप्र ने औद्योगिक विकास में लंबी छलांग लगाई है।
  • जब कांग्रेस की सरकार थी तो डकैत, नक्सलवाद सिर चढ़कर बोल रहा था। केंद्र व मप्र में भाजपा सरकार की सरकार आने के बाद नक्सलवाद का सफाया हुआ। डकैतों का खात्मा हुआ।

Vikas kumar

This news is Vikas kumar