MP Election: विदिशा में बोले राहुल- देश में पैसे की कोई कमी नहीं, PM से लेकर CM तक सब चोर हैं

11/23/2018 3:07:38 PM

विदिशा: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राहुल गांधी विधानसभा चुनाव के चलते मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। इस बीच उन्होंने शुक्रवार को विदिशा में एक सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल ने कहा कि, जिस दिन राफेल मामले में जांच शुरू हो गई, सिर्फ दो नाम सामने आएंगे। नरेंद्र मोदी और अनिल अंबानी। केंद्र में मोदी जी और प्रदेश में शिवराज जी यही कर रहे हैं।  

इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश की शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, मध्यप्रदेश में नकल करके परीक्षा पास की जाती है। यहां ई-टेंडरिंग घोटाला हुआ है। इसके बाद उन्होंने कहा कि, प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। मैं जो वादा करुंगा वह पूरा होगा। मैं झूठे वादे नहीं करता। आप जो टैक्स का पैसा देते हो उसका पैसा माल्या और नीरव मोदी जैसे लोगों के जेब में जा रहा है।

राफेल डील को लेकर मोदी सरकार को घेरा...  

  • राफेल डील को लेकर राहुल ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, इस डील में गड़बड़ी की गई है। उन्होंने अनिल अंबानी को फायदा पहुंचाने के लिए कांट्रेक्ट दिलवाया। 45 हजार करोड़ रुपए का अनिल अंबानी का कर्जा है। एचएएल को इसका कांट्रेक्ट नहीं दिया। फ्रांस के राष्ट्रपति ने भी इस मामले में अपना बयान दिया। 30 हजार करोड़ रुपए का फायदा नरेंद्र मोदी ने अनिल अंबानी को पहुंचाया। 
  • राहुल ने आगे कहा कि, मनमोहन सरकार ने 526 करोड़ रुपए में राफेल खरीदने का सौदा किया और ये विमान एचएएल में बनने थे। लेकिन जब मोदी फ्रांस गए तो उनके साथ अनिल अंबानी भी गए और वहां पीएम ने 126 की जगह 36 विमान का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। 526 करोड़ की जगह 1600 करोड़ का विमान लिया और एचएएल को हटाकर रिलायंस को कॉन्ट्रैक्ट दे दिया।
  • एचएएल 70 साल से विमान बना रहा है, कारगिल में जिस विमान से बम गिराए थे वो एचएएल ने ही बनाए थे। जिस हेलिकॉप्टर से जाकर सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक की, वो भी एचएएल  ने बनाया था, और मोदी जी ने उनसे कॉन्ट्रैक्ट छीन कर अंबानी को दे दिया।
  • जिस दिन राफेल पर जांच शुरू हुई उस दिन निर्मला, सुषमा, जेटली नहीं सिर्फ मोदी और अंबानी ही फंसेंगे। उन्होंने कहा कि, मोदी जो कहते हैं उसमें कोई दम नहीं है, वो जहां जाते हैं झूठ बोलते हैं।

किसानों को लेकर भी मोदी सरकार को घेरा...

  • राहुल गांधी ने कहा कि, जब मैंने पीएम से पूछा कि आप किसानों का कर्जा कब माफ करेंगे। इस पर वे कुछ नहीं बोलते। एमपी और हिंदुस्तान में पैसे की कोई कमी नहीं है। 
  • मैंने उनसे पूछा कि आपने 3.5 लाख करोड़ रुपये 15 अमीरों का कर्ज माफ किया है, लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। राहुल ने कहा कि मध्य प्रदेश में पैसे की कोई कमी नहीं है, माल्या 10 हजार करोड़, चोकसी-नीरव मोदी भी हजारों करोड़ रुपए लेकर भाग गया।
  • कांग्रेस की सरकार 10 दिन के अंदर किसानों का कर्ज माफ कर देगी। उन्होंने कहा कि पंजाब-कर्नाटक फोन लगाकर पूछो कि राहुल ने कहा था कि, कर्ज माफ करेंगे अब तक किया क्या। जो मैंने इस मंच से बोल दिया वो होकर रहेगा।
  • मोदी ने कहा था कि, दो करोड़ युवाओं को रोजगार दूंगा। किसानों को भी कहा था कि, उन्हें सही दाम मिलेंगा। जब उनसे सवाल किया गया कि, आपकी सरकार ने कितने लोगों को रोजगार दिया। तो उनके मंत्री ने कहा कि 24 घंटे में सरकार 450 युवाओं को रोजगार दे पाती है।

 
बेरोजगारी पर भी किया सवाल... 

  • पीएम मोदी ने कहा था कि, 2 करोड़ लोगों को रोजगार देंगे, 15 लाख रुपए देंगे। साढ़े चार साल हो गए, लेकिन कुछ नहीं हुआ। राहुल बोले कि चीन की सरकार एक दिन में कई हजार लोगों को रोजगार देती है, लेकिन हमारी सरकार सिर्फ 400 लोगों को ही रोजगार दे पाती है।
  • राहुल ने शिवराज पर भी निशाना साधते हुए कहा कि, ई-टेंडरिंग में 3000 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है, आज देश में पैसे की कोई कमी नहीं है, लेकिन आपका पैसा पीएम से लेकर सीएम तक चोरी किया जा रहा है।
     

Vikas kumar

This news is Vikas kumar