MP Election: 'दिया तले अंधेरा' की बड़ी मिसाल हैं मामा शिवराज, यकीन नहीं देखें Video

11/13/2018 2:11:43 PM

भोपाल: प्रदेश में 15 सालों से शासित भारतीय जनता पार्टी के लिए इस बार सत्ता की राह आसान नहीं लग रही है। अब तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के क्षेत्र की जनता ही उनके खिलाफ हो गई है। शिवराज अपने विधानसभा सीट में खुद प्रचार नहीं कर रहे हैं। उनकी पत्नि साधना और पुत्र कार्तिकेय जनता के बीच पहुंचकर उनके लिए समर्थन मांग रहे हैं। इस दौरान चुनाव प्रचार में उतरीं साधना सिंह को लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा है। 

शिवराज की विधानसभा सीट बुधनी में जनसंपर्क के दौरान साधना सिंह पर एक महिला ने जमकर भड़ास निकाली। पानी की बढ़ती समस्या को लेकर महिला ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि, जब वोट का समय आता है तो सब हो जाएगा कहते हैं। लेकिन पानी नहीं मिल रहा। इसके बाद महिला ने कहा कि 'प्यासा मार डाला'। इस दौरान साधना सिंह के साथ वहां मौजूद अन्य महिलाओं ने उसे चुप कराने की कोशिश की लेकिन वह महिला बोलती ही रही, इसके बाद साधना सिंह असहज हो गईं, और वहां से चली गईं। 

बता दें कि प्रदेश में 28 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं, इसमें समय भी कम बचा है। ऐसे में जनता की नाराजगी पार्टी के लिए एक बड़ी समस्या बन सकती है। 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar