Punjab Kesari MP ads

किसान आंदोलन के समर्थन में उतरे MP के किसान, 6 महीने का राशन लेकर दिल्ली रवाना

Wednesday, Dec 02, 2020-12:49 PM (IST)

ग्वालियर: केंद्र के कृषि बिलों का विरोध अब मध्य प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के डबरा के कई किसान पंजाब-हरियाणा के किसानों के द्वारा चलाए जा रहे दिल्ली चलों आंदोलन में सम्मिलित होने के लिए आज दिल्ली जाएंगे। डबरा से सैकड़ों किसान घरसौदी गुरुद्वारे से होते हुए ट्रैक्टर ट्रॉलिओं पर 6 महीने का खाने का राशन साथ लेकर दिल्ली में किसानों का समर्थन करने के लिए रवाना हो रहे हैं।

PunjabKesari

किसानों का कहना है कि हम केंद्र के नए कृषि बिलों का विरोध करते हैं। मोदी सरकार या तो इन कानूनों को वापिस ले या फिर इनमें सुधार करें। हम पंजाब- हरियाणा के लाखों किसानों का समर्थन करते हैं और दिल्ली में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

PunjabKesari

हालांकि इस दौरान ग्वालियर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के ने उन्हें समझाइस भी दी लेकिन वे नहीं माने। सैंकड़ों किसान घरसौदी गुरुद्वारे में इक्ट्ठे होकर डबरा होते हुए किसान दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस दौरान किसानों के काफिले पर पुलिस पैनी नजर रखे हुए है।

PunjabKesari

आपको बता दें कि कृषि कानून के मुद्दे पर मंगलावार को आंदोलनरत किसानों और सरकार के बीच हुई वार्ता बेनतिजा रही। इसके बाद भी किसानों का गतिरोध जारी है। हालांकि किसानों से चर्चा के दौरान सरकार ने कृषि कानूनों पर चर्चा के लिए समिति बनाने का सुझाव रखा, लेकिन किसानों ने इस प्रस्‍ताव को ठुकरा दिया है। दोनों पक्षों के बीच अगली बैठक गुरुवार को होना तय हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Related News