पाकिस्तान से आए 6 हिंदुओं को मप्र सरकार ने दी भारतीय नागरिकता, सुनाई पाक के अत्याचारों की कहानी

7/7/2021 12:03:31 PM

भोपाल(इजहार खान): पाकिस्तान से आए हुए 6 हिंदू नागरिकों को मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने भारतीय नागरिकता दे दी है। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा उन्हें भारतीय नागरिकता के प्रमाण पत्र सौंपे। ये पाकिस्तानी नागरिक पिछले कई सालों से प्रदेश के अलग अलग जिलों में रह रहे थे।

PunjabKesari

कई साल पहले पाकिस्तान से भारत पहुंचे नागरिकों को आज मध्य प्रदेश में भारतीय नागरिकता मिल गई है। इनमें नंदलाल, अमित कुमार, जयराम दास, नारायण दास, कौशल्या बाई कई सालों से इस पल का इंतजार कर रहे थे। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इन्हें भारतीय नागरिकता के प्रमाण पत्र सौंपने के बाद कहा कि यह सभी पाकिस्तान से आए हुए विस्थापित हैं।

PunjabKesari

भारत की नागरिकता मिलने पर इन नागरिकों की खुशी देखते ही बनती थी। पाकिस्तान से आये हिन्दू नागरिकों ने भारतीय नागरिकता मिलने के बाद इन्होंने बताया कि पाकिस्तान में हमारे साथ अत्याचार होता था। हमारी घर दुकानों को लूटा जाता था। हिंदुओ से दुर्भावना रखी जाती है। भारत में राम मंदिर और बाबरी मस्जिद का मामला उठता था तो पाक में हिंदुओं पर अत्याचार बढ़ जाता था। मंदिर जला दिए जाते थे। उन्होंने बताया कि हमें करीब 31 साल के संघर्ष के बाद भारतीय नागरिकता मिली है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News