MP के गृहमंत्री बोले- किसान आंदोलन टुकड़े-टुकड़े गैंग का प्रयोग, अगला टारगेट CAA, 370 और राम मंदिर

2/3/2021 1:47:32 PM

भोपाल (इजहार हसन खान): मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ जारी आंदोलन पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों का विरोध बेबुनियाद है।

मान्यताओं  के आधार पर हो रहा कृषि कानून का विरोध

प्रदेश कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कोई भी प्रदर्शनकारी ये नहीं बता पा रहा कि तीन नए कृषि कानूनों में  ऐसा क्या है जो इसे काला कानून बनाते हैं। कृषि कानूनों का विरोध केवल मान्यताओं के आधार पर किया जा रहा है। प्रदर्शन को बढ़ावा देने वाले विपक्षी दलों के पास को कोई तथ्य नहीं है।

किसान आंदोलन टुकड़े-टुकड़े गैंग का प्रयोजन

वहीं, नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अगर किसान आंदोलन सफल हो जाता है और कृषि कानूनों को वापस ले लिया जाता है तो लोग सीएए, एनआरसी, 370 और राम मंदिर को लेकर भी प्रदर्शन करने लगेंगे। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन केवल एक प्रयोग है, जिसकी आढ़ में टुकड़े-टुकड़े गैंग अन्य कानूनों के खिलाफ आवाज उठाया उठाएगा।

बता दें कि अपने बयान में नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि संभावनाओं पर देश में पहले सीएए और एनआरसी के खिलाफ आंदलोन चला था। ऐसा ही आंदोलन अब कृषि कानूनों के खिलाफ देश में चल रहा है। किसान आंदोलन को उन्होंने टुकड़े-टुकड़े गैंग का प्रयोजन बताया है।   

shahil sharma

This news is shahil sharma