Tiger Day Spacial Story: MP का टाइगर स्टेट का दर्जा बरकरार, इंदौर ज़ू में सबसे ज्यादा बाघ

7/29/2022 5:34:00 PM

इंदौर(गौरव कंछल): मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा टाइगर होने के कारण इसे टाइगर्स स्टेट का दर्जा मिला हुआ है। प्रदेश की इस उपलब्धि में इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय की बड़ी भूमिका है। बाघों की संख्या के लिहाज से इंदौर ज़ू पूरे प्रदेश में नंबर एक स्थान पर है। साथ ही ब्रीडिंग के मामले देश के सभी ज़ू के लिए उदाहरण बना हुआ है।

अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के मौके पर पंजाब केसरी ने इंदौर ज़ू प्रबंधन से खास चर्चा की तो उन्होंने बताया कि इंदौर ज़ू में टाइगर फैमिली में 14 सदस्य हैं। जो प्रदेश के अन्य सभी ज़ू में सबसे ज्यादा हैं।



इनमें तीन रंग वाला शावक भी शामिल है, जो दुनिया में कहीं नहीं है। भोपाल वन विहार में 13 और ग्वालियर ज़ू में 7 बाघ हैं। फिलहाल बता दें कि प्रदेश में 526 बाघ हैं जो देश में सबसे ज्यादा हैं। इंदौर ज़ू में बाघों के लिए प्राकृतिक वातावरण, अनुकूल माहौल जुटाया गया है जिससे यहां टाइगर की संख्या बढ़ी है।

इंदौर ज़ू में वर्ष 2002 तक केवल 2 बाघ थे, जिन्हें छोटे से पिंजरे में रखा जाता था। धीरे-धीरे बाघों की संख्या बढ़ी। इंदौर ज़ू में 29 बाघों का जन्म हुआ है जो काफी बड़ी संख्या है। इनमें से 14 बाघ इंदौर में ही है, जबकि अन्य टाइगर देश के अन्य ज़ू को एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत दिए गए। यही कारण है कि इंदौर ज़ू आज सभी के लिए मिसाल बन गया है।

meena

This news is Content Writer meena