सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की बिगड़ी तबीयत, एम्स में भर्ती

2/19/2021 6:19:09 PM

भोपाल: भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें सांस लेने में समस्या आ रही थी। उनकी तबीयत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
बता दें कि हाल ही में वे दिल्ली के मंगोलपुर में मारे गए बजरंग दल के कार्यकर्ता रिंकू शर्मा के परिजनों से मिलने पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी कि रिंकू शर्मा के दोषियों को हर हाल में सजा मिलेगी और परिवार को इंसाफ मिलेगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News