MP उपचुनाव: शाम 4 बजे तक 66.40% वोटिंंग, देखिए अब तक कहां हुई सबसे ज्यादा वोटिंग

11/3/2020 9:26:51 PM

भोपाल: मध्यप्रदेश में 19 जिलों के 28 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनावों के लिए आज शाम छह बजे मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया और कुल 63 लाख 67 हजार से अधिक मतदाताओं में से लगभग 70 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। मुरैना जिले में इक्कादुक्का घटनाओं को छोड़कर सभी क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मुरैना, भिंड और ग्वालियर जिलों के अलावा शेष जिलों में कोविड की स्थितियों के बावजूद मतदाताओं ने अपेक्षाकृत खासा उत्साह दर्शाया है। 

वहीं इंदौर विधानसभा के इंडेक्स कॉलेज में बने मतदाता केंद्र में कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमचंद गुड्डू और अपर कलेक्टर के बीच तीखी बहस हो गई आरोप है कि कांग्रेस प्रत्याशी ने एक छात्र को फर्जी मतदान करने से पहले पकड़ा है। 

पोहरी में मतदान का बहिष्कार...
शिवपुरी का पोहरी विधानसभा में मतदाताओं ने चुनाव का बहिष्कार किया है। गांव में विस्थापन एवं पानी स्वास्थ्य और सड़क सुविधाओं की मांग को लेकर करीब 1700 मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार किया है। हालांकि अभी तक कोई भी वरिष्ठ अधिकारी मतदाताओं से बात करने नही पहुंचा है।



केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पत्नी समेत डाला वोट
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और उनकी पत्नी किरन तोमर ने ग्वालियर में अपना वोट डाला। राज्य में 28 सीटों के लिए मतदान हो रहा है।  



वहीं सीएम शिवराज व पूर्व सीएम कमलनाथ का बड़ा बयान सामने आया है। जहां एक तरफ पूर्व सीएम ने खुद पर हनुमानजी की कृपा बताई और सीएम शिवराज को 10 तारीख के लिए चेतावनी दी, वहीं दूसरी ओर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मतदान को लोकतंत्र की आत्मा बताया और कहा कि यह लोकतंत्र को मजबूत करता है। 



मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने परिवार के साथ घर में पूजा अर्चना की। आप सभी को वह सरकार चुनने के लिए मतदान करना चाहिए जो आपकी आकांक्षाओं को पूरा कर सके. आइए बनाते हैं 'आत्मनिर्भर' मध्य प्रदेश 

ज्योतिरादित्य सिंधिया, तुसली सिलावट, समेत कई दिग्गज परिवार समेत वोट डालने पहुंचे। इस दौरान सिंधिया ने पहली बार भाजपा कार्यकर्ता के रुप में की वोटिंग... 



विकट्री साइन दिखाते हुए भाजपा प्रत्याशी तुलसी सिलावट...



भाजपा प्रत्याशी प्रधुम्न सिंह तोमर ने परिवार समेत डाला वोट
ग्वालियर विधानसभा भाजपा प्रत्याशी प्रधुम्न सिंह तोमर परिवार सहित मतदान बीटीआई स्कूल शिक्षा नगर स्थित पोलिंग बूथ पर मतदान करने पहुंचे। मतदान करने से पहले भाजपा प्रत्याशी ने अपनी मां का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने भाजपा की जीत का दावा किया।



मध्यप्रदेश शासन की पूर्व मंत्री माया सिंह पूर्व मंत्री ध्यानेंद्र सिंह के साथ वोट डालने पहुंची

दिग्विजय सिंह बोले- जिसमें चिप है वह हैक हो सकती है
दिग्विजय सिंह ने आज एक ट्वीट कर कहा था कि तकनीकी युग में विकसित देश EVM पर भरोसा नहीं करते पर भारत और कुछ छोटे देशों में EVM से चुनाव होते हैं. विकसित देश क्यों नहीं कराते? क्योंकि उन्हें EVM पर भरोसा नहीं है। क्योंकि जिसमें चिप है वह हैक हो सकती है।


 

28 सीटों पर अब तक वोटिंग स्कोर...

S.No विधानसभा वोट प्रतिशत
1 आगर 70.14%
2 अम्बाह 44.01%
3 अनूपपुर 54.79%
4 अशोक नगर 60.62%
5 बदनावर 72.36%
6 बमोरी 68.84%
7 भांडेर 60.57%
8 ब्यावरा 72.14%
9 डबरा 49.20%
10 दिमनी 52.78%
11 गोहद 44.64%
12 ग्वालियर 45.39%
13 ग्वालियर ईस्ट 35.23%
14 हाटपिपलिया 63.64%
15 जौरा 55.00%
16 करेरा 63.01%
17 बड़ा मलहरा 60.64%
18 मांधाता 56.25%
19 मेहगांव 50.27%
20 मुरैना 45.20%
21 मुंगावली 61.98%
22 नेपानगर 62.97%
23 पोहरी 65.01
24 सांची 60.08%
25 सांवेर 63.74%
26 सुमावली 41.79%
27 सुरखी 62.22%
28 सुवासरा 70.97%


मुरैना विधानसभा में चली गोलियां व लाठियां...
इसी बीच मुरैना जिले की सुमावली विधानसभा के रुअर मैना वसई की पोलिंग बूथ नंबर 125 में पर आसामाजिक तत्वों ने गोलियां चला दी। इसमें एक महिला घायल हो गई जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। अफरा-तफरी के माहौल को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। वहीं मतदाताओं का कहना कि भाजपा प्रत्याशी ऐदल सिंह के कार्यकर्ताओं ने पोलिंग बूथ से भगाया है। कुशवाह समाज के करीब एक सैकड़ा मतदाता बिना वोट डाले लौट गए। 



अपडेट... 

  • शिवपुरी: शिवपुरी जिले के पोहरी और करैरा में विधानसभा चुनाव के दौरान 22 जगह पर ईवीएम मशीन हुई खराब, सूचना के बाद तत्काल सुधारी गई, कुछ समय के लिए मतदान हुआ प्रभावित
  • भिण्ड:  मेहंगाव विधानसभा के खेरिया थापक गांव बूथ नम्बर 120 मे मशीन तकनीकी खराबी के कारण अब तक नही हुआ मतदान शुरू।
  • मंदसौर: जिलें की सुवासरा विधानसभा सीट पर सामान्य रूप से मतदान शुरू हुआ, भाजपा प्रत्याशी हरदीपसिंह डंग ने बालाजी मंदिर और गुरुद्वारे पहुंचकर माथा टेका। 
  • अनूपपुर: कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह कुंजाम ने खमरिया बूथ क्रमांक 36 में किया। विश्वनाथ सिंह ने कहा जीत जनता की होगी लोकतंत्र की होगी।


ये उम्मीदवार हैं चुनावी मैदान में...  

S.no

सीट

कांग्रेस

भाजपा

1

दिमनी

रविंद्र सिंह तोमर

गिर्राज दंडोतिया

2

भांडेर

फूल सिंह बरैया

रक्षा संतराम सिरौनिया

3

अंबाह

सत्यप्रकाश सिकरवार

कमलेश जाटव

4

गोहद

मेवाराम जाटव

रणवीर जाटव

5

अशोकनगर

आशा दोहरे

जजपाल सिंह जज्जी

6

आगर मालवा

विपिन वानखेड़े

मनोज ऊंटवाल

7

सांवेर

प्रेमचंद्र गुड्‌डू

तुलसीराम सिलावट

8

नेपानगर

रामसिंह पटेल

सुमित्रा कास्डेकर

9

हाटपिपल्या

राजवीर सिंह बघेल

मनोज चौधरी

10

अनूपपुर

विश्वनाथ सिंह

बिसाहूलाल सिंह

11

सांची

मदनलाल चौधरी

प्रभुराम चौधरी

12

बमोरी

कन्हैया लाल अग्रवाल

महेन्द्र सिंह सिसोदिया

13

करैरा

प्रागीलाल जाटव

जसमंत जाटव

14

डबरा

सुरेश राजा

इमरती देवी

15

ग्वालियर

सुनील शर्मा

प्रद्युम्न सिंह तोमर

16

जौरा

पंकज उपाध्याय

सूबेदार सिंह सिकरवार

17

सुमावली

अजब कुशवाहा

ऐंदल सिंह कंषाना

18

ग्वालियर पूर्व

सतीश सिकरवार

मुन्नालाल गोयल

19

पोहरी

हरिबल्लभ शुक्ला

सुरेश धाकड़

20

मुंगावली

कन्हैया राम लोधी

बृजेंद्र सिंह यादव

21

सुरखी

पारुल साहू

गोविंद सिंह राजपूत

22

मांधाता

उत्तम राज सिंह

नारायण पटेल

23

बदनावर

कमल पटेल

राजवर्धन सिंह दत्तीगांव

24

सुवासरा

राकेश पाटीदार

हरदीप सिंह डंग

25

मुरैना

राकेश मवई

रघुराज सिंह कंषाना

26

मेहगांव

हेमंत कटारे

ओपीएस भदौरिया

27

मलहरा

रामसिया त्रिपाठी

प्रद्युम्न सिंह लोधी

28

ब्यावरा 

राम चंद्र दांगी

नारायण सिंह पवार


बता दें कि उपचुनाव के इस महासंग्राम में कांग्रेस-बीजेपी के साथ सपा, बसपा, निर्दलीय समेत कुल 355 उम्मीदवार मैदान में अपना भाग्य आजमाएंगे। इनकी राजनीतिक किस्मत का फैसला 10 नंवबर को होगा। सात बजे से मतदान शुरू हो गया, जो शाम छह बजे तक चलेगा। अभी तक मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है। चुनाव में सुरक्षा के लिए मध्य प्रदेश को चुनाव आयोग से 14 कंपनिया मिली है। इन 28 सीटों में से 27 सीटे कांग्रेस की थी जबकि एक सीट आगर मालवा भाजपा की है। इन 28 सीटों में से 25 सीटें कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे देने से व 3 सीटे कांग्रेस के 2 व भाजपा के 1 विधायक के निधन से खाली हुई हैं। भाजपा ने 25 सीटों पर उन कांग्रेस के पुराने नेताओं को उम्मीदवार बनाया है जो कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए थे।

meena

This news is meena