मुकेश मल्होत्रा को अपराध छिपाने की सजा मिली- रामनिवास रावत, अगर वो अपना क्राइम न छिपाता तो लोग मुझे वोट करते

Monday, Mar 09, 2026-04:45 PM (IST)

ग्वालियर (अंकुर जैन ): मध्य प्रदेश की विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव ग्वालियर हाईकोर्ट ने शून्य (रद्द) घोषित कर दिया है। वहीं इस मामले पर बोलते हुए राम निवास रावत ने कहा है कि   मुकेश मल्होत्रा को अपराध छिपाने की सजा मिली है अगर वो अपना क्राइम नहीं छिपाते तो लोग मुझे वोट करते और मुझे ही विजय मिलती।  लिहाजा कोर्ट ने मेरे हक में फैसला दिया है।

आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने की मिली मुकेश मल्होत्रा को सजा

मुकेश मल्होत्रा के खिलाफ यह याचिका भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और पूर्व मंत्री रामनिवास रावत ने दायर की थी। याचिका में आरोप लगाया गया था कि मुकेश मल्होत्रा ने अपने चुनावी हलफनामे में अपने  आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी छुपाई थी। कोर्ट ने याचिका के तथ्यों को सही पाया और माना कि जानकारी छुपाना चुनाव नियमों का उल्लंघन है।

चुनाव शून्य घोषित करने के साथ ही हाईकोर्ट ने एक और महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है।  चुनाव के दौरान  दूसरे नंबर पर रहने वाले भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत को विजयपुर विधानसभा सीट से विधायक घोषित कर दिया गया है।

MP की राजनीति की यह बड़ी खबर है। विजयपुर विधानसभा सीट पर चुनाव पर ये फैसला आया है। हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच के जस्टिस जीएस अहलूवालिया ने यह ऐतिहासिक फैसला सुनाया है।  कोर्ट ने निर्वाचन प्रक्रिया में गड़बड़ी और तथ्यों को छुपाने के आधार पर यह निर्णय लिया है।

बता दें कि याचिका में आरोप लगाया गया था कि मुकेश मल्होत्रा ने चुनावी हलफनामे में अपने आपराधिक रिकॉर्ड की पूरी जानकारी छिपाई थी. मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने उनका चुनाव रद्द कर दिया और चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे बीजेपी उम्मीदवार रामनिवास रावत को विजयपुर विधानसभा से विधायक घोषित कर दिया.


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News