हार नहीं मानेंगे मुकेश मल्होत्रा, विधायकी बचाने के लिए उठाएंगे अब ये बड़ा कदम

Monday, Mar 09, 2026-05:05 PM (IST)

ग्वालियर (अकुर जैन):  मध्य प्रदेश की विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव ग्वालियर हाईकोर्ट ने शून्य (रद्द) घोषित कर दिया है। कोर्ट ने बीजेपी प्रत्याशी रामनिवास रावत के हक में फैसला दिया है। वहीं इस फैसले के खिलाफ मुकेश मल्होत्रा ने सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही है।

सुप्रीम कोर्ट में लगाएंगे गुहार मुकेश मल्होत्रा

विजयपुर विधानसभा मामले में हाईकोर्ट द्वारा कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का कार्यकाल शून्य घोषित किए जाने के बाद उन्होंने फैसले का सम्मान किया है। लेकिन कहा कि वे सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे और न्याय की गुहार लगाएंगे। उनके वकील ने पंजाब केसरी से बात करते हुए कहा है कि वो देश के उच्चतम न्यायालय को दरवाजा खटखटाएंगे। मुकेश मल्होत्रा के वकील प्रतीक विसोनोई ने पंजाब केसरी से बात करते हुए कहा कि वो चाहेंगे कि 15 दिन में ही अपील हो जाए औऱ सुनवाई भी हो जाए।

PunjabKesari

आपको बता दें कि  उनके खिलाफ चुनावी हलफनामे में आपराधिक रिकॉर्ड छुपाने के आरोप में पूर्व मंत्री रामनिवास रावत ने याचिका दायर की थी, जिसके बाद कोर्ट ने रावत को विधायक घोषित कर दिया। चुनाव शून्य घोषित करने के साथ ही हाईकोर्ट ने एक और महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है।  चुनाव के दौरान  दूसरे नंबर पर रहने वाले भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत को विजयपुर विधानसभा सीट से विधायक घोषित कर दिया गया है।

MP की राजनीति की यह बड़ी खबर है। विजयपुर विधानसभा सीट पर चुनाव पर ये फैसला आया है। हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच के जस्टिस जीएस अहलूवालिया ने यह ऐतिहासिक फैसला सुनाया है।  कोर्ट ने निर्वाचन प्रक्रिया में गड़बड़ी और तथ्यों को छुपाने के आधार पर यह निर्णय लिया है।

बता दें कि याचिका में आरोप लगाया गया था कि मुकेश मल्होत्रा ने चुनावी हलफनामे में अपने आपराधिक रिकॉर्ड की पूरी जानकारी छिपाई थी. मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने उनका चुनाव रद्द कर दिया और चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे बीजेपी उम्मीदवार रामनिवास रावत को विजयपुर विधानसभा से विधायक घोषित कर दिया.

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News