हिंदू लड़की को बीच सड़क पर प्रपोज करने वाला मुस्लिम आशिक पहुंचा जेल, करणी सेना बोली- सीने में उतार देंगे गोली

12/8/2021 4:11:20 PM

सिंगरौली(अनिल सिंह): सिंगरौली जिले के बैढन में बीच सड़क पर कॉलेज जा रही लड़की को प्रपोज करना एक लड़के को भारी पड़ गया। विरोध के बाद लड़के को पुलिस ने जेल भेज दिया है। वहीं लड़की के परिजनों को भी नोटिस जारी किया है। दरअसल, बैढन डिग्री कॉलेज में पढ़ाई के लिए कॉलेज जा रही एक लड़की को लड़के ने बीच सड़क पर घुटनों के बल बैठकर गुलाब का फूल देकर अपने प्यार का इजहार किया था। वहीं लड़की ने भी विरोध करने की बजाय हंसते हुए लड़के का प्रपोज स्वीकार कर लिया था।

PunjabKesari
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। बात प्रशासन तक पहुंची तो जिले की बैढन थाना पुलिस ने इस युवक को गिरफ्तार कर 151 की धारा लगाई और जेल भेज दिया। बताया जा रहा है कि लड़की हिंदू है और प्रपोज करने वाला लड़का किसी और समाज का है। इस मामले पर अब करणी सेना ने मोर्चा खोल दिया है। करणी सेना के पदाधिकारियों का कहना है कि युवक पर लव जिहाद कानून के तहत कार्यवाही की जानी चाहिए। करणी सेना ने तो यहां तक धमकी दे डाली है कि अगर कोई हमारी बहन बेटियों की इज्जत बीच सड़क पर नीलाम करेगा उसके सीने में गोली दाग देंगे।

PunjabKesari

ये वीडियो है...
एक लव कपल्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लड़का बीच सड़क पर लड़की को फूल देकर अपने प्यार का इजहार कर रहा है। लड़का सड़क पर ही घुटनों पर बैठ जाता है और लड़के के आगे फूल करके अपने प्यार का इजहार करता है। सड़क पर गुजर रहे लोग इस नजारे को देख रहे होते हैं। लड़की शर्माते हुए लड़के से फूल पकड़ लेती है और प्यार का कबूलनामा करती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News