महाशिवरात्रि के दिन मुस्लिम युवकों ने पेश की गंगा-जमुनी तहजीब, पीड़ा से तड़प रही गाय का कराया प्रसव

3/12/2021 12:53:33 PM

छतरपुर(राजेश चौरसिया): गुरुवार को एक ओर जहां लोग महाशिवरात्रि पर्व मनाने में व्यस्त थे तो वहीं दूसरी ओर मुस्लिमों ने पुनीत कार्य कर गंगाजमुनी तहज़ीब की मिशाल पेश की है। दरअसल, एक गाय प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी जब इस बात की खबर मुस्लिम समुदाय के लोगों को लगी तो उन्होंने गाय का सफल प्रसव कराया।

मुख्य भूमिका निभाने वाले समाजसेवी रफत खान ने बताया कि मुहल्ले वालों ने जानकारी दी थी कि एक गाय जिसे प्रसव पीड़ा हो रही थी। इसी दौरान जैसे ही उसे बछड़ा होने लगा वहां घूम रहे जानवर सुअर ने उसकी जर और उसके अंग को बुरी तरीके से काट लिया और बच्चा फंस गया। ऐसे में लगा कि यदि गाय का प्रसव नहीं हुआ तो दोनों की जान को खतरा हो सकता है।



ऐसे में गाय की गंभीर हालत देखते गौ सेवा वालों को कॉल किया। जहां गौ सेवक गाड़ी लेकर आये और मिलकर सुरक्षित प्रसव कराया। इसमें विशेष रूप से सहयोग और मेहनत आपा जी ब्लड बैंक के रफत खान, मेनू खान, शेलेन्द्र कौशिक, मोनू पाठक, राजू वर्मा की रही है।

meena

This news is Content Writer meena