मुस्लिमों ने मुझे अपना दुश्मन मान लिया है, करते हैं धमकी भरे फोन- साध्वी प्रज्ञा

3/16/2022 5:08:42 PM

भोपाल: भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को धमकी भरा फोन आने का मामला सामने आया है। सांसद ने कहना है कि धर्म विशेष के लोगों ने उन्हें अपना दुश्मन मान लिया है और मुझे टारगेट कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि देश विदेश से उन्हें लगातार धमकी भरे फोन आ रहे हैं। हैदराबाद के एक युवक ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। जिसके बाद भोपाल क्राइम ब्रांच ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर  हैदराबाद कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने आरोपी पर एफआईआर  दर्ज की है।

मामले में साध्वी प्रज्ञा अपने बयान दर्ज करवाने जिला कोर्ट पहुंची थी। इस दौरान साध्वी प्रज्ञा ने इसे साजिश बताया और कहा कि कांग्रेस ने उनके ऊपर षड़यंत्र कर मालेगांव ब्लास्ट का आरोप लगाया था। लेकिन एक धर्म विशेष ने उन्हें अपना दुश्मन मान लिया है। साध्वी के बयान के बाद कोर्ट ने आरोपी युवक को 22 मार्च को भोपाल के जिला कोर्ट में पेश होने का नोटिस दिया है।

सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि मुस्लिम वर्ग हमें दुश्मन मानता है और टारगेट करता है। देश और विदेशों से लगातार मुझे धमकी भरे फोन आ रहे हैं। कानून का सहारा लेकर इन सब को सजा दिलवाऊंगी। इससे पहले भी मुझे विस्फोटक सामग्री भेजी गई थी। उन्होंने कांग्रेस पर भी गंभीर आरोप लगाए। सांसद ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस लगातार हमारी सरकार को टारगेट करती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News