हरियाणा विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में कांग्रेसियों ने तली जलेबी...लेकिन कुछ ही देर बाद हो गई Moye -Moye

Tuesday, Oct 08, 2024-07:24 PM (IST)

भोपाल : हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के चुनाव नतीजे सामने आ चुके है। हरियाणा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत हुई है। हालांकि शुरुआती रुझानों में कांग्रेस बीजेपी से आगे चल रही थी। लेकिन कुछ ही देर बाद तस्वीर बदल गई और हरियाणा में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस को पछाड़ दिया और वापसी की। इन रूझानों के बीच कांग्रेस को मिल रही बढ़त को देखते हुए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस कार्यालय के बाहर से कांग्रेस नेताओं की जश्न की तैयारियां शुरू कर दी थी। यहां कांग्रेस नेताओं ने जलेबी बनाई और बांटनी शुरू कर दी। लेकिन जैसे ही कांग्रेस पिछड़ी तो नेताओं के चेहरों पर मायूसी छा गई। लेकिन कांग्रेस नेताओं की जलेबी बनाने की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल में वायरल हो गए। अब इसे लेकर बीजेपी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा है।

मध्य प्रदेश बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने अपने एक्स हैंडल से कांग्रेस नेताओं का जलेबी बनाने का वीडियो शेयर किया है। कैप्शन में सलूजा ने लिखा कि जीतू पटवारी की मध्य प्रदेश कांग्रेस खुद अपने नेता राहुल गांधी का मजाक उड़ाती है।

PunjabKesari

राहुल गांधी पर तंज कसते हुए सलूजा ने आगे लिखा कि जलेबी फैक्ट्री वाले बयान को लेकर राहुल गांधी का पूरे देश में मजाक उड़ रहा है और खुद कांग्रेसी भी मजाक उड़ाने में पीछे नहीं हैं। कांग्रेसियों ने भोपाल मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर सड़क पर जलेबी बनाकर राहुल गांधी को संदेश दिया कि जलेबी किसी फैक्ट्री में नहीं बनती, जलेबी ऐसे ही बनती है। पार्टी तेल लेने गई थी उसके बाद अब राहुल गांधी जलेबी लेने फैक्ट्री चले गए। बता दें कि हरियाणा चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जलेबी को लेकर दिया गया बयान काफी चर्चा में रहा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News