जिन घरों ने राम जुलूस पर पत्थर बरसाए, उन्हें पत्थरों का ढेर बना देंगे! गृहमंत्री नरोत्तम को आया गुस्सा

4/11/2022 1:01:25 PM

भोपाल: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान हुए पथराव और आगजनी की घटना को लेकर मध्य प्रदेश सरकार ने सख्त तेवर दिखाए हैं। खरगोन में स्थिति बेहद तनावपूर्ण है और कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहीं परीक्षाएं स्थगित कर दी गई है। पुलिस ने 70 लोगों को राउंडअप किया है। घटना को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सख्त तेवर दिखाए हैं। नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि जिन घरों से पत्थर आए हैं उनके घरों को पत्थर का ढ़ेर बना दिया जाएगा।

घटना को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने ट्विट करते हुए लिखा कि- #khargone के गुनहगारों से सख्ती से निबटा जायेगा। वहां जिन घरों से पत्थर आए हैं, उन घरों को पत्थर का ढ़ेर बनाएंगे। #MadhyaPradesh में कानून का राज है और सांप्रदायिक सौहार्द को किसी कीमत पर बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।


 

बता दें कि कि रविवार को रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान कुछ उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। इससे वहां मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। इसके बाद कुछ घरों और दुकानों में आग लगा दी गई। इससे पहले की स्थिति समझ आती एसपी-टीआई समेत 10 पुलिसकर्मी और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। लोग घरों में दुबक गए। इसके बाद प्रशासन ने शहर में कर्फ्यू लगा दिया है।

meena

This news is Content Writer meena