पद्मश्री मिलते ही दिग्विजय को गुलाम नबी खलनायक नजर आने लगे- नरोत्तम मिश्रा

1/27/2022 1:12:14 PM

भोपाल(प्रतुल पाराशर): गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेता  गुलाम नबी आजाद को पद्मश्री मिलते ही  दिग्विजय को मुसलमान खलनायक नजर आने लगे और वो अलगाववादी बातें करने लगे हैं। आजादी से अब तक कांग्रेस षड्यंत्र कर मुसलमानों को अलग-थलग करने की नीति पर चलती रही है, जबकि भाजपा सरकार मुस्लिमों को मुख्यधारा में ला रही है।

PunjabKesari

दिग्विजय सिंह का शुरु से यही विचार रहा है कि कैसे मुसलमानों को भयभीत और अलग थलग रखा जाए। मेर मानना है कि इसमें दिग्विजय सिंह अभी तक सफल नहीं हुए हैं। आगे भी नहीं होंगे। इन्ही बातों के कारण पं बंगाल में कांग्रेस को छोड़ दिया गया। ऐसे ही उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस की हार पक्की है। कांग्रेस वोटों की राजनीति बंद कर दें।

PunjabKesari

आपको बता दें कि कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण अवार्ड मिलने के बाद कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी कलह देखने को मिली। पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने जहां गुलाम नबी आजाद पर निशाना साधा, तो कांग्रेस पार्टी के 'G-23' समूह के कई नेताओं ने पद्म भूषण अवार्ड मिलने पर गुलाम नबी आजाद को बधाई तक दे दी। लेकिन कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने अभी तक गुलाम नबी आजाद को कोई बधाई नहीं दी है, जो सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News