महिला दिवस के मौके पर नरोत्तम का खास तोहफा, महिला सिपाही को बना दिया MP का गृहमंत्री

3/8/2021 1:21:20 PM

भोपाल(इजहार हसन खान): मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर देश- प्रदेश की महिलाओं को बधाई दी। उन्होंने इस दिन को खास बनाने के लिए  सिपाही मीनाक्षी वर्मा को अनोखा सम्मान दिया। गृहमंत्री ने आरक्षक मीनाक्षी वर्मा को एक दिन का गृहमंत्री बनाया गया है। खुद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपनी कुर्सी पर मीनाक्षी को बैठाया और खुद बगल की आम जन की कुर्सी पर बैठे। मीनाक्षी गृहमंत्री बनकर आज दिन भर लोगों की शिकायतें सुनेंगी। इस अवसर पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मीनाक्षी वर्मा आज मध्यप्रदेश की गृह मंत्री हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आज महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर बनाने की पहल की जा रही है।



आपको बता दें कि महिला आरक्षक मीनाक्षी वर्मा भोपाल में महिला मार्शल में तैनात हैं। जहां गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के निवास कार्यालय पर सुरक्षा में तैनात रहती हैं। वहीं गृहमंत्री नरोत्त्म मिश्रा ने इस मौके पर कहा कि भारत ही एक देश है, जो महिलाओं को मां की तरह सम्मान देता है।



भारत ही एक मात्र देश है, जो देश को मां का दर्जा देता है। यह उसके लिए सबसे ऊपर है। किसी और देश को देख लो क्या वे अपने देश को इस तरह के किसी सम्मान या दर्जे से पहचाने जाते हैं। चाहे पाकिस्तान हो या दूसरा कोई देश। भारत में महिलाओं को सम्मान हमारी संस्कृति है और हम इसी से जाने जाते हैं।

meena

This news is Content Writer meena