Punjab Kesari MP ads

''समंदर का पानी उतरता देख, किनारे पर घर मत बना लेना वाले डायलाग पर बोले नरोत्तम “अब किनारों पर कोई आराम से  घर बना ले”

Saturday, Jul 11, 2026-07:28 PM (IST)

भोपाल (इजहार खान): 'समंदर का पानी उतरता देख, किनारे पर घर मत बना लेना मैं लौट कर आऊंगा..वाले डायलोग पर अब  नरोत्तम मिश्रा का नया बयान सामने आया है। भोपाल पहुंचे नरोत्तम मिश्रा से जब इस डायलाग पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि  कहा है कि  “अब किनारों पर कोई आराम से  घर बना ले”। जैसे ही नरोत्तम ने ऐसा कहा तो वहां पर ठहाके लगने लगे । लेकिन  शायद कोई नरोत्तम मिश्रा के दिल के दर्द को समझ पाया हो।  

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वो पार्टी का काम करते रहेंगे। हम तो अपना सोचते हैं लेकिन पार्टी सबकी सोचती है। अब कोई मायने निकालने की जरुरत नहीं हैं। सब धीरे धीरे सामान्य हो जाएगा और कार्यकर्ताओं को भी मना लिया जाएगा।

अब समुंदर किनारे  कोई आराम से  घर बना ले-नरोत्तम

नरोत्तम मिश्रा ने कहा वो पार्टी में रहेंगे औऱ पार्टी के लिए काम करते रहेंगे। पार्टी काफी दूर तक देखती है। इसी मौके पर जब मीडिया ने सवाल पूछा कि 'समंदर का पानी उतरता देख, किनारे पर घर मत बना लेना मैं लौट कर आऊंगा..वाले डायलोग पर क्या कहेंगे तो नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि “अब किनारों पर कोई आराम से  घर बना ले”।

दतिया में पूर्व गृहमंत्री औऱ कद्दावर नेता नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल मचा हुआ है। 6 बार विधायक और पूर्व गृहमंत्री नरोतत्म मिश्रा का टिकट कटने से समर्थकों में भारी गुस्सा है औऱ वो प्रदर्शन कर रहे हैं। नरोत्तम के समर्थको ने कल न केवल सड़के जाम कर दी बल्कि बाजार भी बंद कर दिए और जमकर हंगामा किया।उपचुनाव के लिए भाजपा की ओर से आशुतोष तिवारी को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद से ही नरोत्तम समर्थक हंगामा कर रहे है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News