नक्सलियों ने पेड़ गिराकर रोड किया जाम, डमी आईडी से किया सेना को गुमराह

6/26/2018 2:21:40 PM

गरियाबंद : नक्सलियों की ओर से पेड़ गिराकर बंद का ऐलान किया गया। जिसके कारण आवागमन में यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। गरियाबंद से देवभोग मुख्य मार्ग एनएच-130 पर नक्सलियों की ओर से जगह-जगह पर बैनर, पोस्टर लगाए गए हैं। जिसमें उन्होंने 25 जून को छत्तीसगढ़ और ओडिशा बंद का आह्वान किया है।

इसके अलावा एक अन्य घटना इन्दागांव थाना क्षेत्र के कोयबा गांव के पास की है, जहां नक्सलियों ने पेड़ गिराने के साथ-साथ सड़क पर तीन आईडी भी लगाई थीं। जिनमें से केवल एक आईडी ही असली निकाली। बाकी के दो आईडी डमी थे। जिसे नक्सलियों ने जवानों को गुमराह करने के लिए लगाया था। आईडी मिलने की सूचना पर जवानों की टीम के साथ एक बम स्क्वॉयड भी मौके के लिए रवाना हुआ। बम को डिफ्यूज कर एक बड़े हादसे को टाल दिया गया। बता दें कि पिछले माह जवानों ने नक्सली कमांडर सेवक को मार गिराया था। जिसके बाद से ही नक्सली बौखलाए हुए हैं और लगातार इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

 

 

 

rehan

This news is rehan