Punjab Kesari MP ads

पिता से झगड़े का बदला मासूम से लिया,पड़ोसी ने 11 साल के बच्चे की गला रेतकर की हत्या, शव को घर के नीले रंग में छिपाया,मां बोली-मेरे लाल की क्या गलती थी?

Monday, Apr 20, 2026-11:29 PM (IST)

सतना (रवि शंकर पाठक): मध्य प्रदेश के सतना से एक ऐसी दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। इस वारदात के बाद से सनसनी है। शहर के कोलगवां थाना क्षेत्र की बैंक कॉलोनी में एक 11 वर्षीय बालक की हसिया से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। कातिल की दरिंदगी यहीं नहीं रुकी, उसने पहचान छिपाने के लिए मासूम के शव को एक नीले ड्रम में बंद कर दिया। इस हृदय विदारक घटना के बाद पूरे इलाके में मातम और भारी आक्रोश व्याप्त है।

सतना की बैंक कॉलोनी चीखों से गूंज उठी,पिता से विवाद का बदला मासूम से लिया

 

PunjabKesari

नयागांव निवासी रमेश रजक का 11 वर्षीय बेटा शिवराज, जो यहां किराए के मकान में रह रहा था, अब इस दुनिया में नहीं रहा। आरोप है कि 45 वर्षीय मथुरा रजक ने पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए मासूम शिवराज को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी और मृतक के पिता के बीच कुछ दिनों पहले विवाद हुआ था, जिसका बदला लेने के लिए आरोपी ने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद आरोपी ने साक्ष्य मिटाने के लिए शव को घर में रखे एक नीले ड्रम में ठूंस दिया और मौके से फरार हो गया।

 मासूम बच्चे की मां रो-रोकर पूछ रही-उसकी क्या गलती थी?

मासूम बच्चे की मां का रो-रोकर कर बुरा हाल है। वो पूछ रही है कि उसकी क्या गलती थी "मेरा बच्चा छोटा था, मेरे लाल को मार डाला और ड्रम में भर दिया। हमें इंसाफ चाहिए, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

मौके पर पहुंचे ASP ने दिलाया न्याय का भरोसा

वहीं पुलिस का कहना है कि  कोलगवां थाना क्षेत्र में एक बच्चे की हत्या हुई है। मौके पर पहुंचने पर शव एक नीले ड्रम से बरामद किया गया है। शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। आरोपी मथुरा रजक की पहचान हो चुकी है और पुलिस की टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं। जल्द ही उसे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।"

इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और समाज की मानसिकता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है। अब देखना यह होगा कि फरार हत्यारा कब तक कानून के शिकंजे में आता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News