अब नरोत्तम पर बरस पड़ी स्वरा भास्कर! जानिए MP के गृहमंत्री के बारे में क्या कह दिया...

12/16/2022 1:40:11 PM

भोपाल: शाहरुख खान की पठान मूवी के पहले गाने 'बेशर्म रंग' में बिकिनी के रंग को लेकर घिरी दीपिका पादुकोण का स्वरा भास्कर का साथ मिला है। स्वरा भास्कर ने मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को आड़े हाथों लेते हुए निशाना साधा है। दरअसल, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पठान मूवी के गाने बेशर्म रंग में दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी पर आपत्ति जताई थी। गृहमंत्री नरोत्तम ने चेतावनी भरे लहजे में फिल्म से ये सीन हटाने की बात कही थी। साथ ही मध्य प्रदेश में फिल्म की रिलीजिंग पर बैन लगाने की बात भी कही थी। इसके बाद गृहमंत्री बॉलीबुड सितारों के निशाने पर हैं। एक्टर प्रकाश राज के बाद अब स्वरा भास्कर ने नरोत्तम मिश्रा पर ट्विट कर निशाना साधा है। स्वरा भास्कर ने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर के बयान पर ट्विट करते हुए लिखा कि उन्हें अभिनेत्रियों के कपड़े देखने से फुर्सत मिलती तो क्या पता कुछ कर भी लेते।

स्वरा भास्कर ने नरोत्तम मिश्रा के बयान का एक स्क्रीनशॉट साझा किया जिसमें नरोत्तम मिश्रा ने पठान के गाने बेशर्म रंग में भगवा रंग की बिकिनी और कुछ दृश्यों पर आपत्ति जताई थी। स्वरा भास्कर ने लिखा, 'मिलिए हमारे देश के सत्ताधारी नेताओं से। अभिनेत्रियों के कपड़े देखने से फुर्सत मिलती तो क्या पता कुछ कर भी लेते।'

स्वरा भास्कर ने नरोत्तम मिश्रा के साथ साथ मीडिया को भी आड़े हाथों लिया। स्वरा भास्कर ने एक ट्विट यूजर के ट्विट को कोट करते हुए लिखा जिसमें लिखा था कि अपराधी अब मंत्रालयों में जुड़ रहे हैं, लेकिन यह खबर नहीं है। अर्थशास्त्री यात्रा में शामिल हो रहे हैं।' इस पर स्वरा भास्कर ने लिखा कि  दूसरी खबर यह है कि आइटम नंबर करने वाली हीरोइन ने किस रंग के कपड़े पहन रखे हैं।' बता दें कि नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार 14 दिसंबर को इंदौर में एक बयान जारी करते हुए कहा था कि बेशर्म रंग गाने को दूषित मानसिकता के साथ शूट किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News