Punjab Kesari MP ads

अब BJP दिल्ली हाइकमान तय करेगा मंत्री विजय शाह का भविष्य, सारे कोशिशें रही बेकार, मंत्री पद पर संकट

Tuesday, Feb 03, 2026-03:59 PM (IST)

(भोपाल): कर्नल सोफिया चौधरी पर दिए विवादित बयान से मुश्किल में फंसे मंत्री कुँवर विजय शाह की मुसीबत कम होने का नहीं ले रही है। मंत्री विजय शाह ने मामले को शांत करने के लिए प्रयास तो बडे किए लेकिन कुछ खास बना नहीं। अब मंत्री विजय शाह कि किस्मत का फैसला भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व लेगा।

दरअसल कर्नल सोफिया को लेकर दिए बयान से  मोहन सरकार के मंत्री विजय शाह का पल्ला छूटता नजर नहीं आ रहा है। माना जा रहा है कि सरकार फैसले के बाद 6 फरवरी तक कोर्ट को अपने निर्णय से अवगत कराएगी। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि 9 फरवरी को इस मामले में सुनवाई होनी है।

इस मामले को लेकर मंत्री विजय शाह लगातार मुश्किल में हैं। वे राजधानी भोपाल से लेकर दिल्ली तक अपना पक्ष रख चुके हैं लेकिन उन्हें किसी भी स्तर पर  कोई राहत नहीं मिलती दिख रही है। जानकारी के मुताबिक उन्हें साफ कर  दिया गया है कि  जो कुछ होगा, वह दिल्ली नेतृत्व ही तय करेगा। इससे मंत्री की सांसें भी तेज हो गई है।

कैसे-कैसे मंत्री पर कसता गया शिंकजा...

दरअसल विजय शाह ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद सेना अधिकारी कर्नल कुरैशी को निशाना बनाकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस पर विवाद मचने के बाद  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया था और शाह के खिलाफ इंदौर के मानपुर थाने में FIR दर्ज करने का आदेश दिया था.

लेकिन हाईकोर्ट के एफआइआर के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, सुप्रीम कोर्ट को राहत तो नहीं मिली लेकिन एसआइटी गठित करने के आदेश हो गए हुए। कोर्ट ने सरकार से अभियोजन की स्वीकृति पर दो हफ्ते में निर्णय लेने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि SIT  ने अपनी जांच पूरी कर ली है लेकिन आगे की कार्रवाई रोक दी गई है, क्योंकि रिपोर्ट को भारतीय न्याय संहिता की धारा 196 के तहत राज्य सरकार से अनिवार्य मंजूरी का इंतजार है।

इस सारे घटनाक्रम के बीच विजय शाह को साफ कर  दिया गया है कि अब जो कुछ होगा, वह दिल्ली नेतृत्व ही तय करेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh sharma

Related News