Whatsapp group पर दिग्विजय सिंह पर आपत्तिजनक पोस्ट! भड़के कांग्रेसियों ने की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
4/21/2022 12:08:04 PM

गुना(मिस्बाह नूर): सोशल मीडिया पर धारा 144 लागू होने के बावजूद कुछ लोगों द्वारा लगातार भड़काऊ और आपत्ति जनक पोस्ट एवं वीडियो डाले जा रहे हैं। गत दिवस पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को देश का सबसे बड़ा गद्दार कहने पर बुधवार को कांग्रेस पार्टी लामबंद हो गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें दिग्विजय सिंह के खिलाफ वीडियो डालने वाले आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
कांग्रेसजन ने बताया कि वे अखंड ज्योति पत्रिका गुना नामक एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े हुए हैं। जिसमें सभी धर्मों के व्यक्ति जुड़े हैं। इस ग्रुप के सदस्य जीके गिरी द्वारा अपने मोबाइल नंबर 9826093730 से एक पोस्ट की। जो देश में व्याप्त शांति व्यवस्था को बिगाडऩे के लिए है। जिसमें दिग्विजय सिंह के एक वीडियो को एडिट कर डाला गया है। वीडियो में उन्हें देश का सबसे बड़ा गद्दार बताते हुए कांग्रेस का विनाश करने वाला बताया। इसी पोस्ट को वोहरे प्रकाश मोबाइल नं. 8889972576 द्वारा शेयर किया गया। वीडियो में कहा गया कि राघौगढ़ में पीपा महाराज, धीरजसिंह जैसे संत हुए है। उनका वंशज दिग्गी कहता है कि गऊ का मांस खाना कोई बुरा नहीं है अरे बुड्ढे कब तक जिएगा, इसे मौत आनी ही चाहिए। आदि मैसेज लिखे थे।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिशंकर विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा और आरएसएस के असामाजिक तत्वों द्वारा जो दिग्विजय सिंह का आपत्तिजनक वीडियो डाला गया है। उससे दुखी होकर ज्ञापन देने आएं हैं। दिग्विजय सिंह की धार्मिक आस्था को लेकर कोई प्रमाण देने की जरूरत नहीं है। पूरा देश इस बात को जानता है कि राजनीतिक क्षेत्र में अगर सद्भावना और धार्मिक भावना किसी के रोम-रोम में बसी है तो वह दिग्विजय सिंह हैं। ऐसे व्यक्ति जिन्होंने नर्मदा जी की पैदल कठिन तपस्या के साथ यात्रा की है, उनके खिलाफ ऐसा कृत्य करना निंदानीय है। हमने एसपी को ज्ञापन सौंपकर वीडियो से छेड़छाड़ कर वीडियो डालने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उक्त घटना के खिलाफ बुधवार को लामबंद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

ब्यास नदी उफान पर, पंडोह डैम के पांचों गेट खोले

दिल्ली: हथिनी कुंड से जल छोड़े जाने के बाद यमुना में जल स्तर खतरे के निशान के निकट

बेंगलुरु में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास हो तो अच्छा होगा, अंतिम निर्णय अमेरिकी अधिकारियों का है: जयशंकर

सारण जहरीली शराबकांड में मुख्य आरोपी रामानंद मांझी सहित 4 लोग गिरफ्तार, शराब पीने से 11 लोगों की गई थी जान