आस्था या अंधविश्वास...जीभ काटकर मंदिर में देवी को चढ़ाई... अस्पताल जाने से किया मना

4/11/2024 5:17:20 PM

जबलपुर: चैत्र नवरात्रि चल रहे हैं। देशभर में श्रद्धा और भक्ति की बयार बह रही है। माता रानी का यह महापर्व लोग शक्ति और भक्ति के साथ मना रहे हैं। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश जबलपुर में देवी की एक भक्त ने भक्ति में सराबोर होते हुए अपनी जीभ काटकर देवी को चढ़ा दी। खास बात यह है कि महिला ने इलाज करवाने से भी मना कर दिया है। कुछ लोग इसे आस्था तो कुछ अंधविश्वास से जोड़कर देख रहे हैं।

मामला गौरी घाट थाना अंतर्गत संजय गांधी नगर इलाके का है। जहां एक महिला ने घर में बने मंदिर में अपनी जीभ काटकर चढ़ा दी। परिवारजनों को बताया कि उसके सपने में माता (देवी दुर्गा) आई थी। घटना सुबह 12 बजे की है। जीभ चढ़ाने के बाद वह घर में बने मंदिर में ही लेटी हुई है।

परिजनों द्वारा इलाज के लिए अस्पताल ले जाने से भी मना कर दी है। जीभ काटकर देवी को चढ़ाने की बात पूरे गांव में फैल गई। लोगों का घर में जमावड़ा लगा हुआ है। महिलाएं मंदिर में भजन कीर्तन कर रही है।

meena

This news is Content Writer meena