धनतेरस पर BJP की दीवाली! शानदार बढ़त पर CM शिवराज ने मनाया जश्न, देखिए तस्वीरें
11/2/2021 2:16:56 PM
भोपाल(इजहार हसन खान): मध्यप्रदेश की 1 लोकसभा व तीन विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव की मतगणना चल रही है। अब तक की मतगणना में भाजपा खंडवा, जोबट और पृथ्वीपुर से भाजपा लगभग जीत की ओर बढ़ रही है। कांग्रेस तीनों सीटों पर पिछड़ी हुई है। तीनों सीटों पर निर्णायक बढ़त को लेकर भाजपा कार्यलय में जश्न शुरु हो चुका है। सीएम शिवराज, बीडी शर्मा, मंत्री विश्वास सारंग हाथों में फूलझड़ियां लेकर जश्न मनाते दिखाई दे रहे हैं।
झूम उठी सुलोचना रावत...
कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे...