रक्षाबंधन पर बाबा महाकाल को बांधी जाएगी पहली राखी, सवा लाख लड्डुओं का लगेगा भोग

Wednesday, Aug 06, 2025-03:05 PM (IST)

उज्जैन (विशाल सिंह) : विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में रक्षाबंधन के अवसर पर विशेष आयोजन की तैयारियां जोरों शोरों से जारी है। रक्षाबंधन पर सबसे पहली राखी भगवान महाकाल को बांधी जाएगी। इसके साथ वर्षों से चली आ रही भव्य परंपरा के तहत 9 अगस्त को भगवान महाकाल को सवा लाख लड्डुओं का महाभोग अर्पित किया जाएगा। ये लड्डू शुद्ध देसी घी, बेसन, शक्कर और ड्रायफ्रूट्स से तैयार किए जा रहे हैं।

PunjabKesari

रक्षाबंधन के दिन सुबह सबसे पहले भगवान महाकाल को राखी बांधी जाएगी। वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार, भस्म आरती के समय भगवान को विशेष रूप से सजी हुई राखी अर्पित की जाती है, जो पुजारी परिवार की महिलाएं अपने हाथों से बनाती हैं।

PunjabKesari

रक्षाबंधन पर महाकाल मंदिर के नंदी हॉल और गर्भगृह को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया जाएगा, जिससे मंदिर का वातावरण भक्तिमय और उत्सवमय हो जाएगा। लड्डुओं का भोग अर्पण करने के बाद इन्हें प्रसाद के रूप में भक्तों में वितरित किया जाएगा। पुजारियों के अनुसार, यह आयोजन केवल महाकाल मंदिर तक ही सीमित नहीं है। शहर के अन्य मंदिरों में भी भगवान को राखी बांधने की रस्म निभाई जाती है। इस धार्मिक परंपरा के माध्यम से रक्षाबंधन के पर्व की शुरुआत भगवान महाकाल के आशीर्वाद से होती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News