Khandwa by-election: 5 बजे तक महज 59% मतदान, बहिष्कार के चलते कम हुई वोटिंग

10/30/2021 6:38:56 PM

खंडवा(निशात सिद्दीकी): खंडवा लोकसभा उपचुनाव में शाम 5 बजे तक 59 प्रतिशत मतदान संपन्न हुआ है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस सीट पर लगभग 60 से 65 परसेंट तक मतदान होगा। हालांकि जिस तरह से सुबह से ही धीमी गति से मतदान हो रहा था यही अनुमान लगाया जा रहा था कि शहर से 65 परसेंट पर मतदान होगा। शाम 6 बजे के बाद जितने मतदाता पोलिंग स्टेशन के अंदर से उन्हें मतदान कराने के लिए कतार में खड़ा कर दिया गया है। 6 बजे के बाद मतदान केंद्र के दरवाजे बंद कर दिए गए हैं। इतना कम प्रतिशत मतदान संशय का कारण बना हुआ है।



आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरू हुआ। खंडवा लोकसभा सीट के अलावा रैगांव विधानसभा, जोबट और पृथ्वीपुर विधानसभा में उपचुनाव के चलते वोटिंग हुई है। इन चारों सीटों पर कांग्रेस भाजपा समेत कुल 52 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। सबसे ज्यादा प्रत्याशी खंडवा औऱ रैगांव में 16 मैदान में हैं। तो वहीं पृथ्वीपुर में 11 तो जोबट में 9 प्रत्याशी चुनावी रण में हैं। खंडवा में कुछ जगहों पर ईवीएम खराब होने और मतदान बहिष्कार की खबरें सामने आई हैं।

  • वहीं 3 बजे तक 51% मतदान हुआ और,कई जगह चुनाव का बहिष्कार भी देखने को मिला।
  • खंडवा लोकसभा चुनाव में दोपहर 2 बजे तक 38 प्रतिशत मतदान संपन्न हुआ।
  • खंडवा में सुबह 9 बजे तक लगभग 10% औसत मतदान हो चुका है।
  • निर्दलीय विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया अपने परिवार के साथ ग्राम झिरी के भूत क्रमांक 53 में वोट डालने पहुंचे।
    वहीं एक दूल्हा बारात ले जाने से पहले वोटिंग करने पहुंचा।

  • आपको बता दें बुरहानपुर खंडवा लोक सभा उपचुनाव के चलते ग्राम पंचायत झिरी के बूथ क्रमांक 53 में बुरहनपुर से अपने निवास से झिरी पहुंचे जहा उन्होंने अपने परिवार के साथ मताधिकार का उपयोग किया। इस दौरान भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई के चलते जनता भाजपा को सिखाएगी सबक सिखाएगी।

  • नेपानगर विधायक सुमित्रा देवी कास्डेकर मतदान करने पहुंची। लोकसभा उपचुनाव में नेपानगर की विधायक सुमित्रा देवी कास्डेकर ने अपने गांव देड़तलाई के बूथ क्रमांक 154 में लाइन में खड़ी रहकर किया मतदान।


  • लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कितना महत्वपूर्ण है। इस बात से ही पता चलता है कि शादी की शुरुआत करने से पहले दुल्हे राजा एज़ाज़ मोहम्मद बारात में जाने से पहले अपने मतदान केंद्र पर मतदान करने पहुंचे उन्होंने कहा कि सारे काम छोड़ दो पहले वोट दो। इसलिए सबसे पहले में वोट डालने आया हूं एज़ाज़ खंडवा के  संत रैदास वार्ड के निवासी है


     
  •  बुरहानपुर के संजय नगर में बीजेपी प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल ने संजय नगर में वोट डाला है। तो वहीं खंडवा से कांग्रेस प्रत्याशी राजनारायण सिंह पुरनी ने भी मतदान किया है।
     

 

Vikas Tiwari

This news is Content Writer Vikas Tiwari